{"_id":"5d910eb88ebc3e93c52f0000","slug":"ivri-underpass-bareilly-news-bly3782213195","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेतागिरी के लिए कायदे-कानून भी तोड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेतागिरी के लिए कायदे-कानून भी तोड़ेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आईवीआरआई ओवरब्रिज के अंडरपास पर अजब तरह की सियासत हो रही है। काम समय से पूरा न होने की वजह से भाजपा की ओर से घोषणा के बावजूद अंडरपास का उद्घाटन लंबा खिंचा तो सपा के पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने सोमवार को सुबह दस बजे खुद अंडरपास का उद्घाटन करने की शगूफा छोड़ दिया। भगवत सरन की इस घोषणा के बाद भाजपाइयों में बेचैनी फैली तो देर शाम उनकी ओर से भी अंडरपास के उद्घाटन का कार्यक्रम जारी कर दिया। इसके लिए सपा से एक घंटे पहले का समय तय करते हुए मीडिया को बताया गया कि शहर विधायक डॉ. अरुण महानगर अध्यक्ष केएम अरोरा के साथ सुबह नौ बजे अंडरपास का उद्घाटन करने पहुंचेंगे।
सपा और भाजपा के बीच अंडरपास का उद्घाटन कर उसका क्रेडिट लेने की यह होड़ उस दशा में है जबकि अभी वहां काम पूरा नहीं हुआ है। जाहिर है कि ऐसे में अगर उद्घाटन के बाद कोई अप्रिय घटना हुई तो उसकी जिम्मेदारी भी उन्हीं के सिर आएगी। अंडरपास के उद्घाटन की होड़ देखकर रेलवे ने यह संकेत भी दे दिया। वैसे भी अंडरपास के उद्घाटन से पहले ही यहां से ट्रैफिक निकलना शुरू हो चुका है, लिहाजा यह पब्लिक की समस्या से जुड़ा मामला भी नहीं है। ऐसे में पहले सपा के पूर्व मंत्री और फिर भाजपा नेताओं की ओर से अंडरपास के उद्घाटन की घोषणा की गई तो शहर में इसका मखौल उड़ना शुरू हो गया। हालांकि इसके बावजूद देर रात तक सपा और भाजपा दोनों के नेता सोमवार सुबह अंडरपास का उद्घाटन करने की बात पर कायम थे।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के दबाव में रेलवे के अफसरों ने महीने की शुरुआत में अंडरपास को 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उद्घाटन के लिए तैयार कर देंगे, लेकिन काम पूरा न होने की वजह से यह तारीख टल गई। इस तारीख पर शहर विधायक अंडरपास पर जाकर पूजन जरूर कर आए। इसके बाद 21 सितंबर की तारीख तय की गई लेकिन उस पर भी उद्घाटन नहीं हो सका। शहर विधायक ने इसके बाद अंडरपास का उद्घाटन नवरात्र में कराने की बात कही थी लेकिन अंडरपास अब तक तैयार नहीं है। इस बीच इस पर राजनीति जरूर शुरू हो गई।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे उद्घाटन हम करेंगे: डॉ. अरुण
अंडरपास तो लगभग तैयार है। यहां पानी भरने की समस्या के समाधान के लिए संपवेल लगाया जाना बाकी है। शेड लगाने का काम भी चल ही रहा है। ये काम होते रहेंगे। हमने पहले कहा था कि नवरात्र में अंडरपास का उद्घाटन करा दिया जाएगा। अब सोमवार को सुबह नौ बजे उद्घाटन का समय तय किया है। - डॉ. अरुण कुमार, शहर विधायक
अगर 11 बजे तक उद्घाटन नहीं हुआ तो हम देखेंगे: भगवत
मेरा मकसद कोई विवाद खड़ा करना नहीं है। अंडरपास तैयार हो गया है तो जनता को उसकी सुविधा मिलनी चाहिए मगर भाजपा नेता उसे लगातार टाल रहे थे। मुझे जानकारी मिली है कि भाजपा वाले सुबह नौ बजे उद्घाटन कर रहे हैं तो करें, हमें कोई आपत्ति नहीं। अगर 11 बजे तक उद्घाटन नहीं हुआ तो हम देखेंगे। - भगवत सरन गंगवार, पूर्व मंत्री सपा
पब्लिक अपने रिस्क पर निकल रही है, दुर्घटना के लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार
बगैर फिटनेस सर्टिफिकेट के अंडरपास का उद्घाटन नहीं किया जा सकता है। वैसे पब्लिक तो अभी भी अंडरपास से निकल ही रही है। काम पूरा होने से पहले उद्घाटन करने या यहां कोई हादसा होने पर उससे निपटने की जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की है। -राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर रेल मंडल