{"_id":"5ece359e2ed3a2591e7211a0","slug":"ivri-puts-its-stand-on-the-case-of-hundreds-of-bats-dying-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में सैकड़ों चमगादड़ों के मरने का मामले पर आईवीआरआई ने रखा अपना रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में सैकड़ों चमगादड़ों के मरने का मामले पर आईवीआरआई ने रखा अपना रुख
Wed, 27 May 2020 03:10 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 27 May 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
सैकड़ों की संख्या में चमगादड़ों की मौत।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर के खजनी रेंज के बेलघाट स्थित बाग में तीन सौ से अधिक चमगादड़ों के मृत पाए जाने से वहां लोगों में दहशत है। कोरोना संक्रमण काल में बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत को कोरोना वायरस से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इस मामले में आईवीआरआई निदेशक का कहना है कि उन्हें अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बिना किसी जांच के मौत का कारण बता पाना संभव नहीं है।
आईवीआरआई के डायरेक्टर डॉ. आरके सिंह ने कहा कि वैसे चमगादड़ों की मौत का कारण कुछ भी हो सकता है। तेज गर्मी में पानी न मिल पाना या और भी कोई वजह हो सकती है। हालांकि यह जरूरी भी नहीं है कि गर्मी की वजह से ही चमगादड़ों की मौत हुई हो। फिलहाल अभी इस मामले में उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया है।
यदि उन्हें बुलाया जाता है तो वह टीम भेजकर जांच कराएंगे या वहां से चमगादड़ का शव आने पर उसका पोस्टमार्टम करके स्थिति स्पष्ट कर पाएंगे। जहां तक बरेली का सवाल है तो यहां कैंटोनमेंट बोर्ड एरिया में बहुत चमगादड़ हैं, लेकिन अभी तक चमगादड़ों से कोई वायरस मनुष्य में पहुंचने की बात सामने नहीं आई है और न ही यहां इतनी बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत हुई है।