फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IVRI Flyover: Crane not coming but traffic will start from November

आईवीआरआई फ्लाईओवरः क्रेन आई नहीं... मगर नवंबर से शुरू हो जाएगा ट्रैफिक

Fri, 26 Jun 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
IVRI Flyover: Crane not coming but traffic will start from November
आईवीआरआई फ्लाईओवर पर होता काम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

गार्डर रखे जाने हैं, लेबर बुला ली गई मगर क्रेन का इंतजाम नहीं

विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई ओवरब्रिज पर गार्डर रखने का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। बिना क्रेन का इंतजाम किए दो दिन पहले ही लेबर बुला ली गई है। क्रेन कहां से आएगी, ये भी अभी स्पष्ट नहीं है मगर रेलवे अफसरों का दावा है कि नवंबर से ओवरब्रिज पर ट्रैफिक दौड़ने लगेगा। तीस सितंबर से सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। इसके 28 दिन बाद ट्रैफिक शुरू करा दिया जाएगा।

आईवीआरआई फ्लाईओवर पर सीमेंटेड गार्डर डालने से पहले स्टील गार्डर की शटरिंग शुरू हो गई। यह काम करीब करीब एक महीने से चल रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 23 जून को लेबर भी बुला ली है। क्रेन भी जल्द ही हरियाणा या दिल्ली से आएगी। संभावना है कि जून के अंत तक क्रेन यहां पहुंच जाएगी। सितंबर तक सीमेंट के गार्डर रखने के 28 दिन बाद ही फ्लाईओवर पर ट्रैफिक चालू हो सकेगा। गौरतलब है कि आईवीआरआई फ्लाईओवर का निर्माण जून 2017 में शुरू हुआ था। सेतु निगम ने एक साल में ही काम पूरा कर दिया। पटरियों के ऊपरी हिस्से का निर्माण रेलवे का करना था, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते काम शुरू नहीं हो सका। 28 नवंबर 2019 में प्रदेश के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल की नाराजगी के बाद रेलवे अधिकारियों की नींद टूटी। नौ जनवरी 2020 से स्टील गार्डर बिछाने का काम शुरू किया गया। 25 जनवरी तक यह काम भी पूरा हो गया। इसके बाद रेलवे में फिर से सुस्ती छा गई। स्टील गार्डर बिछाने के दो महीने तक कोई काम नहीं किया गया। इसके बाद से लाकडाउन शुरू हो गया।
विज्ञापन

‘फ्लाईओवर के सभी काम पूरा करने का लक्ष्य तीस सितंबर है, इसके 28 दिन बाद ट्रैफिक दौड़ाया जाएगा।’ राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed