फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IVRI

आईवीआरआई ओवरब्रिज : झूठा निकला वादा, नहीं रखे जा सके गार्डर

Wed, 18 Dec 2019 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
IVRI
बरेली। आईवीआरआई ओवरब्रिज पर गार्डर रखकर जल्दी ही काम पूरा करने का वादा करने वाले रेलवे अफसर अब चिंता में हैं। प्रमुख सचिव एवं नोडल अफसर बुधवार को फिर आ रहे हैं लेकिन अब तक एक भी गार्डर नहीं रखा जा सका है। अब रेलवे में इंजीनियरिंग अनुभाग के अधिकारी नए साल में ओवरब्रिज शुरू कराने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि दिल्ली से चार सौ टन वजन उठाने वाली क्रेन भेजने की बात भी हो चुकी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों प्रमुख सचिव नवनीत सहगल के दौरे के दौरान जनप्रतिनिधियों ने डेढ़ साल में भी आईवीआरआई ओवरब्रिज पूरा न होनेे की शिकायत की थी। रेलवे अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इससे सरकार की छवि धूमिल होने की बात कही थी। प्रमुख सचिव ने रेलवे के अफसरों को मौके पर बुलाया तो उन्होंने गार्डर रखकर जल्दी ही ट्रैफिक शुरू कराने का दावा किया। मगर इसके बाद रेलवे अफसर बेफिक्र हो गए और अब तक सिर्फ गार्डर रखने के लिए क्रेन मंगाने की बात ही कर सके हैं। अब प्रमुख सचिव दोबारा आ रहे हैं तो उनमें हड़कंप मचा है क्योंकि वह आईवीआरआई ओवरब्रिज के निरीक्षण को भी जा सकते हैं। अब अफसरों का कहना है कि रेलवे मुख्यालय से ब्लाक की अनुमति लेकर दिल्ली से क्रेन मंगाकर जल्दी काम शुरू कर देंगे। जनवरी में पुल पर ट्रैफिक शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


दिसंबर के अंत तक फ्लाईओवर पर गार्डर रख दिए जाएंगे। संभावना है कि नए साल में फ्लाईओवर पर ट्रैफिक दौड़ना शुरू हो जाएगा।
- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed