{"_id":"64f5be5b368a5a1ebf0bf24d","slug":"irrigation-minister-swatantra-dev-singh-took-review-meeting-with-officials-in-bareilly-2023-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: 2200 करोड़ की रामगंगा परियोजना काम जल्द शुरू होने के आसार, सिंचाई मंत्री ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: 2200 करोड़ की रामगंगा परियोजना काम जल्द शुरू होने के आसार, सिंचाई मंत्री ने कही ये बात
Mon, 04 Sep 2023 04:54 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Sep 2023 04:54 PM IST
सार
सिंचाई मंत्री ने बताया कि रामगंगा बैराज की समीक्षा उन्होंने की है। इसके शुरू होने से किसानों को सिंचाई में बड़ी सुविधा मिल सकती है, इस काम को करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सिंचाई मंत्री ने की समीक्षा बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बरेली में 2200 करोड़ की रामगंगा सिंचाई परियोजना पर काम शुरू करने की तैयारी चल रही है। परियोजना में जमीन अधिग्रहण के एवज में किसानों को चार गुना मुआवजा दिया जाना है, इसलिए लागत बढ़ गई है। परियोजना को बढ़ी हुई लागत के साथ मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत के अधिकारियों के साथ सिंचाई और जल संरक्षण व हर घर जल योजना से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सिंचाई मंत्री ने बताया कि उन्होंने रामगंगा बैराज की समीक्षा की है। इसके शुरू होने से किसानों को सिंचाई में बड़ी सुविधा मिल सकती है, इसलिए इस काम को करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है
विज्ञापन
रामगंगा परियोजना पर एक नजर
- 322 करोड़ रुपये लागत थी, जो अब बढ़कर 2200 करोड़ रुपये हो गई
- परियोजना में 617 मीटर लंबा रामगंगा बैराज बनाया जाना है
- 1033 हेक्टेयर भूमि पर का अधिग्रहण किया जाना था, लेकिन 200 हेक्टेयर जमीन का ही अधिग्रहण हुआ
- बजट न मिलने से काम बंद चल रहा है