{"_id":"5ae4818f4f1c1b340a8b6e51","slug":"irrigation-minister-slams-officials-on-not-completing-single-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक भी आवास न बनने पर सिंचाई मंत्री भड़के ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक भी आवास न बनने पर सिंचाई मंत्री भड़के
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 28 Apr 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर के गोठा खंडुआ गांव में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सिंचाई मंत्री को जब यह पता चला कि गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 10 आवासों में से एक भी नहीं बना है तो वे भड़क गए। अफसरों को फटकार लगाई। कई ग्रामीणों ने उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन न मिलने की भी शिकायत की।
चौपाल में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ सत्येंद्र कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए। स्वच्छ भारत मिशन में शौचालय निर्माण की समीक्षा के दौरान सिंचाई मंत्री को पता चला कि 230 शौचालयों के निर्माण मंजूर थे, लेकिन अभी सौ से ज्यादा अधूरे पड़े हैं। उन्होंने पंचायतराज विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे शौचालय निर्माण की मॉनीटरिंग करते हुए इसकी नियमित समीक्षा करें। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई की खराब हालत पर उन्होंने चिंता जाहिर की। अरिल नदी के कायाकल्प के बारे में सिंचाई मंत्री ने बताया कि नदी को पुनर्जीवित करने के लिए उसे गंगा नदी के मध्य क्षेत्र से जोड़ने की योजना है। इस पर शीघ्र ही काम प्रारंभ कराया जाएगा।