फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Irregularities in electricity bills did not stop after action against meter readers in Bareilly

Bareilly: 10 मीटर रीडरों पर कार्रवाई के बाद नहीं थमी बिजली बिलों में गड़बड़ी, अप्रैल में 5771 मामले आए

Wed, 01 May 2024 04:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 May 2024 04:11 PM IST
सार

बरेली में बिजली बिलों में गड़बड़ी थम नहीं रही है। अप्रैल में जारी मार्च के बिलों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। कई मामलों में मीटर रीडर ने रीडिंग लिए बिना ही फीडिंग कर दी, जिससे गलत बिल आया है। 

विज्ञापन
Irregularities in electricity bills did not stop after action against meter readers in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बिजली बिलों में गड़बड़ी करने वाले 10 मीटर रीडरों के निष्कासन के बाद भी यह सिलसिला थमा नहीं है। अप्रैल में जारी मार्च के बिलों में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। अब तक इस तरह के 5,771 मामले सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन


गर्मी के मौसम में बिजली बिलों की गड़बड़ी भी उपभोक्ताओं को परेशान कर रही है। इसे ठीक कराने के लिए उपभोक्ता विद्युत निगम के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता ने सभी एसडीओ को पत्र जारी कर बिलों में गड़बड़ी करने वाले मीटर रीडरों की सूची तैयार करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


कई मामलों में यह भी सामने आया है कि मीटर रीडर ने रीडिंग लिए बिना ही फीडिंग कर दी। इस कारण उपभोक्ताओं का बिल गलत हो गया। शहर से लेकर देहात तक यही हाल है। पहले से ही बिलों में गड़बड़ी से संबंधित 15 हजार से ज्यादा शिकायतें लंबित हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता के अशोक चौरसिया ने कहा कि उपभोक्ताओं के बिलों की खामियों को दूर किया जाएगा। साथ ही लापरवाह मीटर रीडरों पर कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed