फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   investment agreement signed in the district level investors summit in Bareilly

Bareilly Investors Summit: पर्यटन में निवेश की बहार, 40 हजार को मिलेगा रोजगार

Tue, 24 Jan 2023 07:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Jan 2023 07:33 PM IST
सार

इन्वेस्टर्स समिट में मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने उद्यमियों को सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को परेशान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
investment agreement signed in the district level investors summit in Bareilly
इन्वेस्टर्स समिट में शामिल हुए उद्यमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में उद्योग स्थापना में आने वाली कदम दर कदम समस्याओं से निजात मिलने पर उद्यमी बढ़-चढ़कर निवेश कर रहे हैं। नतीजा, निर्धारित लक्ष्य से करीब चार गुना ज्यादा 14 हजार करोड़ से अधिक का निवेश पर करार हुआ है। मंगलवार को आईएमए ऑडिटोरियम में मंगलवार को आयोजित बरेली इन्वेस्टर्स एवं निर्यातक शिखर सम्मेलन में अलग-अलग सेक्टर के 54 उद्यमियों ने पंजीकरण कराया। उधर, मंच से उद्यमियों ने भूमि की उपलब्धता मिलने पर आगे और ज्यादा करार होने की संभावना जताई। 

विज्ञापन


सुबह तेज बारिश के बावजूद इन्वेस्टर्स समिट में उद्यमियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। सुबह 11.25 बजे मुख्य अतिथि नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ सम्मेलन में पहुंचे। जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी मंच से अपने विचार साझा किए। सेक्टर आधारित निवेश प्रस्तुतीकरण में फूड प्रोसेसिंग, प्रोग्रेसिव फार्मर, डेयरी, टेक्सटाइल, पर्यटन, इलेक्ट्रिक वाहन, बायो एनर्जी, फार्मा मेडिका से जुड़े बड़े उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि ने माइक्रो, मीडियम, स्माल यूनिट में पांच-पांच और लार्ज यूनिट में दस निवेशकों को सम्मानित किया। मिनी व माइक्रो यूनिट के 80 अन्य उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।

विज्ञापन

विधायक बोले- लगाएं उद्योग, हम हमेशा साथ

सम्मेलन में नवाबगंज से विधायक डॉ. एमपी आर्या और बिथरी चैनपुर के विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने अपने-अपने क्षेत्र में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों से अपील की। कहा कि इन क्षेत्रों में भूमि की उपलब्धता है और निवेश का पूरा उपयोग भी होगा। खासकर रामगंगा नदी के आसपास के स्थान को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की बात कही। फूड प्रोसेसिंग, डेयरी क्राफ्ट, टेक्सटाइल संबंधी उद्योगों पर भी चर्चा की।

जल्द शुरू होगा ईएसआई हॉस्पिटल, आईटी पार्क

सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि शासन से हुई बातचीत में उन्हें सीबीगंज में सौ बेड अस्पताल का निर्माण जल्द शुरू होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा बंद पड़ी रबर फैक्टरी की भूमि पर भी मालिकाना हक मिलने के बाद राज्य सरकार द्वारा उद्योग स्थापित कराने का आश्वासन मुख्यमंत्री से मिला है। आईटी पार्क के निर्माण की सभी प्रक्रिया पूरी होने और निर्माण जल्द शुरू होने की जानकारी दी।

भूमि की उपलब्धता और सब्सिडी बढ़ाए सरकार

उद्यमियों ने औद्योगिक विकास मंत्री के समक्ष उद्योग स्थापना के संबंध में कुछ सुझाव और समस्याएं रखीं। उन्होंने उद्योग स्थापना के लिए सरकार द्वारा सस्ती दर पर भूमि उपलब्ध कराने, पांच साल बाद उपकरण बदलने पर सब्सिडी मिलने, नगर विकास विभाग द्वारा होटल इंडस्ट्री को पर्यटन उद्योग में शामिल कराने, मेडिकल क्षेत्र के उपकरणों को टैक्स से मुक्त रखने आदि के सुझाव दिए।

निवेशकों की समस्याओं का किया समाधान

अंत में इन्वेस्टर्स-गवर्नमेंट मीट के दौरान निवेशकों की समस्याओं का समाधान और सवालों के जवाब दिए गए। इसके लिए छह अलग-अलग टीमें गठित की गईं। इनमें पर्यटन, टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण, बायो फ्यूल, सोलर पावर, भूमि विषय प्रकरण आदि बिंदुओं पर सवालों के जवाब दिए गए। जिन उद्यमियों ने एनओसी की समस्या बताई, उन्हें नियमानुसार एनओसी दिलाने के प्रति आश्वस्त किया गया।

अलग-अलग यूनिट के बड़े निवेशक 

लार्ज यूनिट (150 करोड़ से अधिक)
रामायण ऑटो फाइनेंस, डेयरी क्रॉफ्ट इंडिया, नंदी बिल्डटेक, आरएमएस होटल्स एंड रिसॉर्ट्स इंडिया, ट्राइएज मेडिकल इंस्टीट्यूट, बीएल एग्रो, नेमानी बोर्ड, वाडीलाल इंडस्ट्रीज, मुलैक्स इंटरप्राइजेज, हरी भरी वेस्ट वेलोराइजेशन इंडिया।

मीडियम यूनिट (101 से 150 करोड़ तक)
ध्रुव बायो फ्यूल्स, आरएम इंटरप्राइजेज, एनपी एग्रो इंडिया, आरवीपी मंगलम एग्रो फूड्स, अमर नारायण इंडस्ट्रीज।

विज्ञापन

स्माल यूनिट (50 से सौ करोड़ तक)
श्री एकेसी मोटर्स वर्ल्ड एलएलपी, लक्ष्मी एग्रो इंडिया, आर्यन केबल्स, सिंह प्लाईवुड।

माइक्रो यूनिट (दो से 49 करोड़ तक)
कार्बन सर्किल, मेरी बरेली, एकॉन टेक्नोलॉजीज एंड सिक्योरिटी सॉल्यूशंस, आहार प्रेरणा फूड्स, यूनिक इंजीनियरिंग।

पर्यटन में निवेश (10 करोड़ से अधिक)

प्रस्तावित फर्म    -  धनराशि (करोड़ रुपये में)
होटल मैरियट    -      460
होटल हयात      -     200 
रेडिसंस विस्तार  -    100
होटल रमाडा     -     156 
रिसॉर्ट              -    500
ग्रीन वैली होटल  -     75
होटल मंगलम     -     10
जायसवाल रिसॉर्ट  -   10
मित्तल कन्वेंशन  -      10
होटल इशान      -     25
ले पार्क होटल    -     25
होटल सनराइज -       25
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed