फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Investigation into the case of releasing electricity thieves started

Bareilly News: बिजली चोरों को छोड़ने के मामले की जांच शुरू

Fri, 13 Sep 2024 04:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Investigation into the case of releasing electricity thieves started
बरेली। तीन दिन पहले किला क्षेत्र में कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए चार आरोपियों को जेई की ओर से बिना कार्रवाई छोड़ने के मामले में एसडीई ने जांच शुरू कर दी है। टोल फ्री नंबर 1912 पर इसकी शिकायत की गई थी। बिजली चोरी के मामले में किला उपकेंद्र टॉप पर है। पिछले दिनों विजिलेंस ने भी किला के कई मोहल्लों में छापा मारा था। इसके बाद बिजली चोरों से सौदेबाजी की गई। कुछ लोगों को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया। शिकायत के बाद मुख्य अभियंता रणविजय सिंह ने एसडीई रवेंद्र कुमार और जेई विजिलेंस इंद्राज को हटा दिया था। इसके बाद भी किला क्षेत्र में बिजली चोरों को पकड़ने और बिना कार्रवाई छोड़ने का खेल बंद नहीं हो रहा। ताजा मामले में बृहस्पतिवार को एसडीई रामखिलावन ने उपकेंद्र पहुंचकर कर्मचारियों से इस संबंध में जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed