{"_id":"694c5c58cd4a1b2f620208d7","slug":"investigation-into-allegations-of-rigging-in-development-works-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-103602-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विकास कार्यों में धांधली के आरोपों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विकास कार्यों में धांधली के आरोपों की हुई जांच
विज्ञापन
52 दीपों से रोशन हुआ पटेल चौक, उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया 52वां स्थापना दिवस
नवाबगंज। भदपुरा की ग्राम पंचायत सुंदरी में बुधवार को परियोजना निदेशक (पीडी) पहुंचे। उन्होंने विकास कार्यों में धांधली के आरोपों समेत 33 बिंदुओं को लेकर स्थलीय जांच की।
भदपुरा की ग्राम पंचायत सुंदरी में ग्रामीण रवींद्र पाल, छवि नाथ, महीपाल, अंगनलाल, हरपाल आदि ने गांव में कराए विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन निकाले जाने समेत आदि आरोपों की शिकायत डीएम से की थी। डीएम के संज्ञान में लेने के बाद बुधवार को ग्राम पहुंचे परियोजना निदेशक (पीडी) ने स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों की गहनता से जांच की। जांच के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत भवन, नाली-खड़ंजा, शौचालय निर्माण, शीत लहर की रोकथाम के नाम पर ग्राम प्रधान ने अपने एक रिश्तेदार के नाम से भुगतान करने, प्रकाश व्यवस्था के नाम पर बड़ा भुगतान निकाले जाने, हैंडपंप, सामुदायिक परिसंपत्तियों समेत कुल 33 बिंदुओं की स्थलीय जांच की।
इस दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की कि आंबेडकर पार्क की चहारदीवारी का निर्माण वर्ष 2010-2011 में पूर्व सांसद प्रवीण ऐरन के कार्यकाल में कराया गया था। आरोप है कि चारदीवारी पर रंग रोगन कर इसका रुपया निकाल लिया गया। परियोजना अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी, यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद