फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inverted Mathematics for 20 days, the CM's 19 hours

20 दिनों के उल्टे गणित को सीधा कर गए सीएम के 19 घंटे

Sat, 02 Dec 2017 03:14 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sat, 02 Dec 2017 03:14 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रत्याशी चयन को लेकर मची अंदरूनी कलह और उसके बाद से 20 दिन में गड़बड़ाए जीत के सारे गणित सीएम योगी आदित्यनाथ की 19 घंटों की बरेली विजिट ने सीधे कर दिए। मुख्यमंत्री ने संगठन के सभी पदाधिकारियों तो कसा ही, सभी दिग्गजों, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को साथ बैठाकर मतभेद भी दूर करने का बड़ा काम भी कर दिया। बाकी कसर प्रशासनिक अमले को सीएम की की जीत की चिंता ने पूरी कर दी। अफसरों को समझ आ गया कि मुख्यमंत्री का 19 घंटे का बरेली ठहराव यदि सफल नहीं हुआ तो बाकी तमाम चीजें गतिमान हो सकती हैं। यही वजह रही कि प्रशासनिक व्यवस्था से असंतुष्ट विधायकों के खुले विरोध के बाद अब मतदान तक किसी को कहीं भी शिकायत का मौका नहीं मिला। आखिरकार उल्टे सारे गणित सीधे साबित हो गए।
विज्ञापन

टिकट बंटवारे पर पार्टी के कई दावेदारों और उनके समर्थकों के अलावा कई धड़ों के मतभेद किसी से छिपे नहीं हैं। बात संगठन से होते हुए संघ तक पहुंची थी और भाजपा प्रत्याशी को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। टिकट फाइनल होने से लेकर मतदान के बीच तगड़ी मेहनत भी बेअसर होते देख सीएम का कार्यक्रम टलने की नौबत के बावजूद बरेली में रखवाने को जोर लगाया गया। मौके की नजाकत को भांपकर सीएम ने जनसभा के साथ डिनर, टी पार्टी के अलावा पार्टी, संगठन और दिग्गजों की बैठकें कीं। शहर की तमाम हस्तियों को 10-10 परिवारों को साथ ले जाकर वोट डलवाने का लक्ष्य भी दिया। इसी तरह जीत के हर गणित को साकार करने में सीएम ने कोई कसर नहीं छोड़ी। शुक्रवार को भाजपा के हाथ वापस आई मेयर की कुर्सी का श्रेय अधिकतर भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री के दौरे को ही दिया। साथ ही प्रत्याशी उमेश के अपने दमखम की प्रशंसा भी कम नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed