फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza arrested and Internet shutdown ordered for 48 hours in Bareilly

बरेली बवाल में बड़ी कार्रवाई: मौलाना तौकीर समेत आठ आरोपी भेजे गए जेल, दस मुकदमे दर्ज; इंटरनेट भी बंद

Sat, 27 Sep 2025 02:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Sep 2025 02:16 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद पुलिस ने शनिवार को मौलाना तौकीर रजा खां समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अलग-अलग थानों में 10 मुकदमे दर्ज किए हैं। मौलाना तौकीर को बलवा कराने का आरोपी बनाया गया है। वहीं जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza arrested and Internet shutdown ordered for 48 hours in Bareilly
बरेली में मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शनिवार को मौलाना तौकीर रजा खां समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अलग-अलग थानों में 10 मुकदमे दर्ज किए हैं। मौलाना तौकीर को बलवा कराने का आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तारी के बाद मौलाना समेत आठों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि जुमे की नमाज के बाद अलग-अलग जगहों पर हिंसक प्रदर्शन किया। इसमें अब तक कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। कोतवाली में पांच, बारादरी में दो, थाना किला, प्रेमनगर और कैंट में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस 39 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद 
बवाल के बाद जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। बीएसएनएल क्षेत्रीय कार्यालय के जीएम पंकज पोरवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सोशल मीडिया पर जो पत्र वायरल हुआ है, वह सही है। शासन के निर्देश पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। 

यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: 'अतीक-अशरफ की तरह मुझे गोली मार दो... मोहम्मद के नाम पर मरना कबूल', मौलाना ने जारी किया नया वीडियो

पुलिस ने 10 मुकदमे दर्ज किए 
बवाल के मामले में पुलिस ने शहर के अलग-अलग थानों में 10 मुकदमे दर्ज किए हैं। सात मामलों में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां को आरोपी बनाया गया है। बवाल में 125 आरोपियों को नामजद किया गया है। जबकि ढाई से तीन हजार अज्ञात आरोपी हैं। फाइक एनक्लेव निवासी बरातघर संचालक फरहत और उसके बेटे को बारादरी पुलिस ने जांच के आधार पर मुकदमे में शामिल किया है। शुक्रवार रात से इन्हीं लोगों ने मौलाना को अपने घर में शरण दे रखी थी। 

मौलाना ने रात में जारी किया था वीडियो 
बवाल के बाद मौलाना तौकीर रजा खां ने शुक्रवार रात 10:20 बजे वीडियो जारी कर कहा है कि अतीक और अशरफ की तरह मुझे गोली मार दो, मोहम्मद के नाम पर मरना कबूल है। उन्होंने कहा कि वह अब तक नजरबंद हैं। उन्होंने मुसलमानों को मुबारकबाद पेश करते हुए घटना को साजिश करार दिया। मौलाना ने कहा कि मैं आशिकाने रसूल को मुबारकबाद पेश करता हूं। ऐसे खतरनाक समय में इश्क-ए रसूल के नाम पर आप लोग आए। हमने अमन का रास्ता इख्तियार किया था। मोहम्मद साहब के नाम को जो बार-बार अपमानित किया जा रहा है, उसके लिए सख्त कानून बनाया जाए। 

'यह मामला जितना दबाया जाएगा, उतना ही उभरेगा'
मौलाना ने कहा कि "मैं वहां जाता, नमाज पढ़ता और ज्ञापन देकर लोगों को घर भेज देता, पर हमेशा की तरह मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया"। उनके पीछे झूठे लेटरपैड पर उनके नाम से बयान जारी कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई। प्रशासन मुसलमानों को रसूल का नाम लेने की इजाजत नहीं दे रहा है। यह मामला जितना दबाया जाएगा, उतना ही उभरेगा।

ये था मामला
आई लव मोहम्मद के समर्थन में मौलाना तौकीर रजा खां के बुलावे पर शुक्रवार को शहर में भीड़ जुटी थी। मौलाना के नदारद रहने पर भीड़ अराजक हो गई। बवालियों ने खलील स्कूल तिराहे के पास दुकानों व वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। नावल्टी चौराहा पर पुलिस टीम पर पथराव और श्यामगंज में फायरिंग की। करीब तीन घंटे तक शहर में बवाल हुआ। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज भी किया। शाम पांच बजे हालात काबू में आ गए।

यह भी पढ़ें- बरेली में बवाल: नमाज खामोशी से हो गई तो किसके इशारे पर हुई हिंसा... मास्टरमाइंड कौन? पथराव-लाठीचार्ज की कहानी


आप नेता ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप 
बरेली में हुए बवाल के बाद सियासत भी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर साजिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि उत्तर प्रदेश में BJP की सरकार ने गहरी साजिश के तहत धर्म के नाम पर माहौल बिगाड़ने का काम किया जिसमें उनका साथ बौद्धिक आतंकवादी दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed