{"_id":"694c60d9efc70723ab0c3a04","slug":"internet-problem-resolved-ct-scan-examination-of-46-patients-after-three-days-bareilly-news-c-4-vns1074-792968-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इंटरनेट की अड़चन दूर, तीन दिन बाद 46 मरीजों की सीटी स्कैन जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इंटरनेट की अड़चन दूर, तीन दिन बाद 46 मरीजों की सीटी स्कैन जांच
विज्ञापन
बरेली। तीन सौ बेड स्थित सीटी स्कैन यूनिट में तीन दिन बाद बुधवार से मरीजों की जांच सुचारू हो गई। शाम पांच बजे तक 46 लोगों की जांच हुई। वहीं, पूर्व में हुई चार मरीजों की जांच रिपोर्ट दी गई। बता दें कि इंटरनेट सेवा ठप होने से जांच के लिए पहुंचे 124 मरीज मायूस होकर लौटे थे।
सीटी स्कैन यूनिट में तीन दिन पूर्व दोपहर करीब ढाई बजे इंटरनेट और सीसी कैमरा के वायर चोर काट ले गया। वायरल फुटेज में नारंगी हुडी जैकेट और नीले रंग की जींस पहने संदिग्ध युवक नजर आया। फुटेज पुलिस को सौंपी गई पर अब तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।
बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय के मुताबिक अस्पताल के टेक्नीशियन की ओर से रिपोर्ट दर्ज हुई है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि चोर पीछे की दीवार से चढ़कर अंदर आया और झाड़ियाें से होकर सीटी स्कैन यूनिट की छत पर चढ़ा। फिर तार काटकर चला गया।
विज्ञापन
पूछताछ में लोगों ने बताया कि युवक नशे का आदी है। वह आसपास कई बार नजर आया है। उसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। प्रभारी एडी एसआईसी डॉ. इंतजार हुसैन के मुताबिक यूनिट में जांच शुरू हो गई है। चोर जल्द पकड़े जाने की उम्मीद है। झाड़ियां कटवाने के लिए निगम को पत्र भेजा है। ब्यूरो