फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   International Festival will look at the color of Pakistani qawwali

अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में दिखेगा पाकिस्तानी कव्वाली का रंग

Sun, 24 Jan 2016 01:14 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 24 Jan 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
कल्चरल एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में विदेशी कलाकारों का जमावड़ा होगा। इसमें जहां भारत पाक मैत्री पर आधारित कव्वाली का रंग दिखेगा। वहीं इंडोनेशिया, ईरान व बंगलादेश के नाटकों का मंचन भी बरेली के दर्शकों को देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

यह महोत्सव 26 से 30 जनवरी तक चलेगा। इसमें आम तौर पर देश भर से जुटने वाले सांस्कृतिक दल नृत्य और संगीत के माध्यम से लोक कला और संस्कृति से बरेली वासियों को रूबरू कराएंगे। इनके बीच शास्त्रीय नृत्य और संगीत के विशेष कार्यक्रम महोत्सव का खास हिस्सा होंगे।
विज्ञापन

संस्थाध्यक्ष जेसी पालीवाल ने बताया कि इसमें आकाशवाणी दूरदर्शन के कलाकार भोपाल से दामोदर राव अपने शास्त्रीय संगीत से मंच को झनकृत करेंगे। उनके साथ उनकी बेटी बानी राव भी शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगी। इसके अलावा शास्त्रीय नृत्य की दुनिया में एक और बड़ा नाम चित्रा सुकुमारन का है। जो कोचीन (केरला) से मोहनी अट्टम नृत्य लेकर आ रही हैं। इसी तरह कटनी जबलपुर का शास्त्रीय संगती और नृत्य का ग्रुप भी खास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रांतो से आएंगे दल
महोत्सव में उत्तर प्रदेश के अलावा जम्मू कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, असम, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, केरला, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल आदि प्रांत के सांस्कृतिक दल पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed