फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Intermediate level law paper came, 1,034 students remained absent

Bareilly News: मध्यम स्तर का आया विधि का पेपर, 1,034 विद्यार्थी रहे गैरहाजिर

Fri, 12 Jul 2024 06:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Intermediate level law paper came, 1,034 students remained absent
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को एलएलबी, एलएलएम और एमएड की प्रवेश परीक्षा कराई गई। परीक्षा में बरेली और मुरादाबाद के आठ केंद्रों पर 4,822 अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यर्थियों ने बताया कि विधि के पेपर का स्तर मध्यम रहा।
विज्ञापन

एलएलबी और एलएलएम की परीक्षा सुबह नौ से साढ़े दस बजे तक कराई गई। केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलते समय अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर में 100 सवाल आए थे। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल शामिल थे। विद्यार्थियों ने बताया कि धाराओं से संबंधित प्रश्न भी आए थे, जिनकी पहले से तैयारी की थी। इसलिए इन्हें हल करने में समस्या नहीं हुई। वहीं, दोपहर एक से 2:30 बजे के बीच एमएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। इसमें सांख्यिकी, सामान्य अध्य्यन, एनसीईआरटी, एनटीटी, एनईपी से संबंधित प्रश्न आए। इन परीक्षाओं के लिए रुविवि में पांच केंद्र बनाए गए थे, जिसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एमबीए, फार्मेसी, विधि, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्टूमेंटल इंजीनियरिंग विभाग शामिल थे। वहीं, मुरादाबाद में हिंदू कॉलेज और केजीके कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। एलएलबी में 4084 में से 3350, एलएलएम में 954 में से 822 और एमएड में 818 पंजीकृत में से 650 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं, तीनों पेपर की परीक्षाओं में 1034 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी से कक्षों की निगरानी की गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए केंद्र पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed