फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Intercity and Dadar Express will not run on Diwali

दिवाली पर नहीं चलेगी इंटरसिटी और दादर एक्सप्रेस

Wed, 04 Nov 2020 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Intercity and Dadar Express will not run on Diwali
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
बरेली। त्योहारों पर इंटरसिटी और दादर एक्सप्रेस ट्रेन चलने की संभावना अब खत्म हो गई है। रेलवे के अफसरों का कहना है कि कोरोना के खौफ के चलते लोग ट्रेनों में कम सफर कर रहे हैं। पहले से चल रहीं ट्रेनों में ही यात्री कम हैं। ऐसे में दो अतिरिक्त ट्रेनें चलाना संभव नहीं है। जंक्शन से ये रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेज दी गई है।
विज्ञापन

दीवाली और छठ पर्व पर लोग घरों में मनाते हैं। रेलवे बोर्ड ने हर डिवीजन से इस साल भीड़ की स्थिति देखते हुए स्थानीय स्तर ट्रेनें बढ़ाने की रिपोर्ट मांगी है। मुरादाबाद डिवीजन के ए क्लास स्टेशनों के अफसरों का कहना है कि कोरोना संकट को देखते हुए पिछले साल की अपेक्षा पचास प्रतिशत भीड़ कम होने की आशंका है। जो ट्रेनें चल रहीं है, उनमें ही सीटें खाली हैं। ऐेसे में नई ट्रेन चलाने से सिर्फ घाटा ही होगा। इसके अलावा पिछले साल में 25 अक्टूबर से दस नवंबर तक की टिकटों की बिक्री की रिपोर्ट भी मांगी गई है। रेलवे सूत्रों का कहना है कि पिछले साल दीवाली पर प्रतिदिन करीब 19 हजार यात्रियों का आवागमन था। इस साल कोरोना होने के कारण भी लोग यात्रा से बच रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह का कहना है कि पूजा स्पेशल ट्रेनों में तीस प्रतिशत यात्रियों की कमी है। लोग रिजर्वेशन कराने के बाद भी यात्रा नहीं कर रहे हैं। इस समय रोजाना आठ सौ यात्री आवागमन कर रहे हैं। रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मंडलीय अधिकारियों के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed