फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Intelligence staff started investigation of bookies

Bareilly News: खुफिया अमले ने शुरू की सट्टेबाजों की जांच

Tue, 18 Apr 2023 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Intelligence staff started investigation of bookies
बरेली। इंडियन प्रीमियर लीग के नाम पर शहर में करोड़ों रुपये का सट्टा लगाया जा रहा है। शिक्षक से लेकर बड़े कारोबारी तक बुकी बने हुए हैं। पुलिस भले ही इनका पता न लगा सकी हो पर खुफिया अमले ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आईपीएल मैचों का खुमार इन दिनों चरम पर है। युवाओं में इसे लेकर तगड़ी शर्त लग रही है। अवैध आईडी जारी कर बुकी करोड़ों रुपये का लेनदेन कर रहे हैं। किला थाना क्षेत्र की सराय चौकी क्षेत्र का निवासी शख्स शहर का सबसे बड़ा बुकी है। वह इन दिनों दूसरे शहर में शिफ्ट हो गया है और सूद धर्मकांटे के पास रहने वाले लड़के के जरिये आईडी बांटकर लाखों रुपयों का लेनदेन कर रहा है।
विज्ञापन

कुर्मांचलनगर निवासी शख्स दिखावे के लिए डेलापीर क्षेत्र में ऑफिस खोलकर बैठता है पर असलियत में वह बड़े दांव लगवा रहा है। किसी वक्त में लॉटरी का धंधा करने वाला यह शातिर इन दिनों शहर में रहकर ही सट्टेबाजी का काम कर रहा है। ग्रीन पार्क से सटे रोड पर रहने वाला शिक्षक पहले दांव लगाता था, इन दिनों वह खुद बुकी के तौर पर चर्चा में है। एक महिला का भी इस धंधे से नाम जुड़ रहा है। उसने कई आईडी बांट रखी है और लड़कों के सहारे वसूली कराती है। अमर उजाला की खबरों के बाद अधिकारियों ने पिछले दिनों पुलिस और एसओजी को सट्टेबाजों की धरपकड़ में लगाया था पर नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आईपीएल सट्टेबाजी को लेकर निगरानी और पड़ताल की जा रही है। सटीक सूचना पर पुलिस गिरफ्तारी कर आरोपियों को जेल भेजेगी। बड़ी रिकवरी की स्थिति में गैंगस्टर एक्ट भी लगाया जाएगा। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed