फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   insurance file missing

अफसरों की सख्ती के बाद भी नहीं मिली बीमा फाइल

Tue, 09 Jul 2019 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
insurance file missing
बरेली। डीआरडीए में कर्मचारियों की बीमा फाइल और 2016 से पहले एनआरएलएम व राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में बने कुछ पुराने स्वयं सहायता समूहों के रिकार्ड अफसरों की सख्ती के बाद भी नहीं मिले। स्टाफ यह मामला दबाने में जुटा है। वहीं, कुछ सामाजिक संगठन केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के रिकार्ड गुम कराने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर अफसरों से मिलने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

डीआरडीए में रिकार्ड गायब होने का चलन नया नहीं है। 21 कर्मचारियों की बीमा फाइल महीनों पहले गायब हो गई। अफसरों ने फाइल मांगी तो यह मामला संज्ञान में आया और पटल बाबू उसे दिखा नहीं पाए। पटल बाबुओं ने अफसरों को बताया कि विभाग का एक पूर्व कर्मचारी कुछ दिन पहले डीआरडीए दफ्तर आया था। उसने रिकार्ड रूम में जाकर पहले कुछ महत्वपूर्ण रिकार्ड की फोटो स्टेट की और फिर वहां से कपड़े के एक गट्ठर में पुराने रिकार्ड बांधकर अपने घर ले गया। अफसरों ने कर्मचारियों से कहा कि वह पूर्व कर्मचारी को फोन करके रिकार्ड के बारे में पूछें। स्टाफ ने पूर्व कर्मी को फोन किया लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। स्टाफ का कहना है कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण एनआरएलएम योजना ऑनलाइन (वर्ष-2016) से पहले बने स्वयं सहायता समूहों के रिकार्ड भी उपलब्ध नहीं हैं। उसमें भी समूह गठन में बड़ा गोलमाल है। सामाजिक संगठनों ने रिकार्ड गायब होने के मामले में छानबीन करके दोषी पूर्व कर्मी पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed