फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Instructor used to molest girl students by showing them obscene videos

छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर अनुदेशक करता था छेड़खानी

Thu, 23 Dec 2021 06:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
Instructor used to molest girl students by showing them obscene videos
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा परिषद के एक प्राथमिक विद्यालय में सेवारत अनुदेशक पर अश्लील वीडियो दिखाकर छात्राओं से छेड़खानी करने का आरोप है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अनुदेशक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें युवक ने बताया कि उसकी पुत्री व अन्य ग्रामीणों की बेटियां गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती हैं। उसकी पुत्री कक्षा पांच की छात्रा है। 21 दिसंबर को पुत्री गांव की अन्य छात्राओं के साथ स्कूल गई थी। स्कूल में तैनात अनुदेशक ने शिक्षण कार्य के दौरान पुत्री समेत अन्य छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़खानी की। पुत्री और अन्य छात्राओं ने इसकी शिकायत घर आकर की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अनुदेशक लालता प्रसाद के खिलाफ आईपीसी धारा 294, 354, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 7/8 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीएसए चंद्रकेश सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र में युवक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। - डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed