फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Instructions to declare constable Surkesh as history sheeter

Bareilly News: सिपाही सुरकेश को हिस्ट्रीशीटर घोषित करने के निर्देश

Thu, 05 Sep 2024 06:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Instructions to declare constable Surkesh as history sheeter
भमोरा थाने में चस्पा होगा हिस्ट्रीशीट नंबर
विज्ञापन

बरेली। बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र के गांव लंगुरा निवासी सिपाही सुरकेश शर्मा को हिस्ट्रीशीटर घोषित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्दी ही उसका हिस्ट्रीशीटर नंबर थाने में चस्पा कराया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक सुरकेश और पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त उसके पिता देवेंद्र शर्मा व अरेंद्र सिंह पर थाना भमोरा में मारपीट, झगड़ा, धोखाधड़ी आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं। तीनों की गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी ने इनके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसमे देवेंद्र और अरेंद्र सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

सिपाही सुरकेश शर्मा का काफी प्रयास के बाद भी पता नहीं लगा। इसके बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने का आदेश जारी कर दिया। भमोरा थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि नंबर जारी कराने की प्रक्रिया पूरी की गई है। जल्द ही सुरकेश शर्मा का हिस्ट्रीशीट नंबर थाने के बोर्ड पर चस्पा हो जाएगा। विभागीय सूत्रों के मुताबिक सुरकेश की तैनाती पहले मुरादाबाद पीटीसी में थी, वह काफी समय से ड्यूटी से फरार बताया जा रहा है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed