{"_id":"6a860e49ec255ec05602ed3d","slug":"instructions-to-continue-utilizing-the-services-of-outsourced-personnel-as-before-bareilly-news-c-4-bly1015-949155-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आउटसोर्सिंग कर्मियों से पूर्ववत कार्य लेने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आउटसोर्सिंग कर्मियों से पूर्ववत कार्य लेने के निर्देश
Thu, 20 Aug 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली मंडल के सहायता प्राप्त और राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। सभी को काम पर लौटने का आश्वासन मिला है। 18 जुलाई से विभागीय अधिकारियों की ओर से काम से रोके जाने के बाद कर्मचारियों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया था।
इस समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी संघ के मंडल उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर संभू कुमार से मुलाकात कर अपनी पीड़ा व्यक्त की। कमिश्नर के निर्देश पर कर्मचारी संयुक्त शिक्षा निदेशक से मिले।
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने स्पष्ट किया कि सेवा प्रदाता एजेंसी का अनुबंध समाप्त होने के बावजूद टेंडर प्रक्रिया विभागीय विषय है। उन्होंने बरेली मंडल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को तुरंत निर्देश जारी कर आउटसोर्सिंग कर्मियों से पूर्ववत कार्य लेने का आदेश दिए। इस दौरान प्रदीप कुमार, देवेंद्र प्रताप, राहुल सिंह, संदीप गुप्ता और अर्चना कुमारी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपकर गिनाईं समस्याएं
बरेली। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा निरंतरता को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी संयुक्त शिक्षा निदेशक से मुलाकात की। परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने अनुबंध समाप्त होने के बाद उत्पन्न असमंजस की स्थिति से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने आश्वासन दिया कि किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरी शंकर, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, परम किशोर, तिलक राम, अभिषेक, सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।