{"_id":"66778f58eabb898da40cca66","slug":"instructions-to-complete-the-incomplete-works-of-jal-nigam-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-103623-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जल निगम के अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जल निगम के अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन
रामनगर। शनिवार को रामनगर ब्लाॅक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित हुई। इसमें मुख्य अतिथि पशु धन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने गांव में जल निगम के अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिन गांवों में जल निगम का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, तब तक भुगतान न किया जाए। 59 ग्राम पंचायतों में से लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायतों में ही जल निगम का कार्य पूर्ण हो पाया है। जल निगम के अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराया जाए। इस दौरान वीडीओ सुखपाल सिंह ने योजनाओं की जानकारी दी।
2.13 करोड के विकास कार्य के प्रस्ताव पास
बैठक में दो करोड़ 13 लाख 65 हजार के विकास कार्य के प्रस्ताव भी पास किए गए। बैठक की संचालन करने के लिए कोई सक्षम अधिकारी नहीं था। सफाई कर्मचारी के यूनियन अध्यक्ष ने इसका संचालन किया। बैठक में यह चर्चा का विषय बना। इस दौरान एडीओ पंचायत विष्णु दत्त, चिकित्सा प्रभारी रामनगर डॉ. वैभव राठौर, सचिव करन सिंह, आकाश सिंह, श्यामा चरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार पशु पालन के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। शाहीवाल गाय पालने के लिए सरकार 40 हजार का अनुदान देती है। इसके अलावा गिरी नस्ल के गाय पर भी अनुदान है। सभी नस्लदार गायों का पालन कर दुग्ध उत्पादन को बढाएं और मुनाफा कमाएं। संवाद