फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Instructions given to expedite development works, measures for covid control

कोविड नियंत्रण के उपायों और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Wed, 05 Jan 2022 07:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to expedite development works, measures for covid control
शाहजहांपुर के विकास भवन सभागार में विधान परिषद् की कार्य विषयक विधायी समाधिकार समिति की बैठक मे? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विधान परिषद की विधायी समाधिकार समिति के सदस्यों ने जिले के अधिकारियों के साथ बुधवार को विकास भवन सभागार में बैठक कर कोविड नियंत्रण के उपायों पर समीक्षात्मक चर्चा की। समिति के सभापति डॉ. राजपाल कश्यप ने कोविड संक्रमण रोकने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों और दिशा निर्देशों के अनुपालन के लिए उठाए कदमों की डीएम इंद्र विक्रम सिंह से जानकारी ली। जनपद में विकास की प्रमुख परियोजनाओं का ब्योरा लिया और विधान परिषद के कोई कार्य प्रस्ताव लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोविड नियंत्रण पर चर्चा के दौरान सभापति डॉ. कश्यप ने वैक्सीनेशन की प्रगति जांची। उन्होंने जिले में टीकाकरण केंद्रों और कोविड अस्पतालों की जानकारी लेने के साथ संक्रमित मरीजों को अस्पताल तक लाने के लिए उपलब्ध एंबुलेंस के बारे मेें जानकारी की। डीएम ने समिति सदस्यों को क्रमानुसार वांछित जानकारियों का डेटा उपलब्ध कराते हुए बताया कि टीकाकरण में लगातार तेजी आ रही है। सभापति ने कोविड नियंत्रण से जुड़े कई अधिकारियों से वर्चुअल संवाद किया और उन्हें टीकाकरण में तेजी लाने के प्रयास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सभापति ने कहा कि दोनों सदनों, विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों की विकास में समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस समिति का गठन किया है। उन्होंने जिले की समिति में कई बार समिति के सदस्यों को बुलाया ही नहीं जाता है। इसलिए जो भी चुने हुए प्रतिनिधि हैं, उनके मोबाइल नंबर सभी अधिकारियों के पास होने चाहिए। पर्यटन संबंधी विधान परिषद के प्रस्तावों का विवरण मांगे जाने पर मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय समिति से एक प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है और उसका आगणन बनाकर भेजा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के सदस्य ने सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस के कर्मचारी के खराब रवैये की शिकायत करते हुए उसका कार्य व्यवहार ठीक नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। इस पर डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को संबंधित कर्मचारी का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। समिति के सदस्य एमएलसी अमित कुमार यादव, लाल बिहारी, राजेश यादव आदि ने विकास के लिए दिए प्रस्तावों की समीक्षा, प्रगति व नवीन प्रस्तावों को शामिल करने पर जोर दिया। सभापति ने सिंचाई विभाग, नियोजन, पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत निगम आदि विभागों से संबंधित विकास के प्रस्तावों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी जवाबदेही को मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed