{"_id":"5fb81a008ebc3e9bb02ff339","slug":"instruct-the-municipal-corporation-make-the-pit-free-sprinkle-water-bareilly-news-bly427394337","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम को हिदायत, गड्ढामुक्त कराएं सड़कें, पानी का छिड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम को हिदायत, गड्ढामुक्त कराएं सड़कें, पानी का छिड़का
विज्ञापन
धूल के उबार उड़ने के बाद नगर निगम ने कालीबाड़ी क्षेत्र में कराया पानी का छिड़काव।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लिखा पत्र, एहतियात न बरती तो और बिगड़ जाएंगे हालात
विज्ञापन
बरेली। सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर निगम को पत्र लिखकर शहर में निर्माण स्थलों पर पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के भी निर्देश दिए हैं। जिससे प्रदूषण कम करने में आसानी हो सके।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर निगम को पत्र भेजकर वायु गुणवत्ता बनाए रखने और धूल पर नियंत्रण रखने को कहा गया है। प्रदेश में चिह्नित 16 नॉन अटेनमेंट शहरों में बरेली भी शामिल है। एनजीटी के निर्देशों पर शहर की वायु गुणवत्ता पर शासन से गठित कमेटी और जिला पर्यावरण समिति लगातार नजर रख रही है। शीत ऋतु में तापमान कम होने, आर्द्रता बढ़ने और वायु वेग के कम होने के कारण हवा में पीएम 10 व पीएम 2.5 में वृद्धि हो सकती है। इससे एक्यूआई बढ़ने की आशंका है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने पर्यावरण अभियंता को पत्र भेजकर कहा है कि नगर निगम क्षेत्र की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। सड़कों की ठीक से सफाई हो। वहां पानी का छिड़काव कराया जाए। कूूड़े को सड़क किनारे खुला न छोड़ा जाए।
पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर इस संबंध में पत्र मिला है। जल निगम और सेतु निगम की ओर से शहर में काम चल रहा है। इन्हें लगातार पानी का छिड़काव कराने व एनजीटी के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। नगर निगम भी शहर की गलियों में पानी का छिड़काव करा रहा है। इसे और बढ़ाया जाएगा।