फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Install a pumping set or clean with machines... action will be taken if waterlogging occurs

Bareilly News: पंपिंग सेट लगाएं या मशीनों से सफाई करें... जलभराव हुआ तो होगी कार्रवाई

Sun, 09 Mar 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Install a pumping set or clean with machines... action will be taken if waterlogging occurs
बरेली। पंपिंग सेट लगाएं या मशीनों से नालों की सफाई करें, लेकिन जलभराव न होने पाए। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। बीते साल की स्थिति को देखते हुए नगर आयुक्त ने सभी जिम्मेदारों को यह हिदायत देते हुए तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य तौर पर निचले इलाकों में अधिक काम कराने के लिए कहा है। जलभराव वाले इलाकों की सूची तैयार कर वहां काम कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन


सुभाषनगर पुलिया जलभराव न हो, इसके लिए नाले की सफाई समय से कराने के लिए कहा गया है। वहीं, हजियापुर समेत कई मलिन बस्तियों में पानी की निकासी के लिए पंपिंग सेट की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की हिदायत दी गई है। जलकल विभाग के अधिकारियों से कहा है कि अभी से सीवरेज की सफाई मशीनों से करानी शुरू कर दी जाए, जिससे मानसून के आसपास जल्दबाजी न हो। उन्होंने सुपर सकर मशीन को भी तैयार रखने के लिए कहा है। स्वास्थ्य विभाग को छोटे-बड़े नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। सफाई कर्मचारियों से नाले-नालियों के पास कूड़ा जमा न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


समय रहते कर लें नाला सफाई का टेंडर
शहर में 229 छोटे-बड़े नाले हैं, इसमें 29 नालों की साफ सफाई निर्माण विभाग कराता है। बीते वर्ष टेंडर देरी से होने के कारण नालों की सफाई भी ठीक से नहीं हो पाई थी। सिटी सब्जी मंडी, सेटेलाइट, सुभाषनगर व ईसाइयों की पुलिया वाले नाले की सफाई ठीक से नहीं हो सकी थी। इस बार समय रहते नाला सफाई का टेंडर कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--
मानसून से पहले शहर में जलभराव की स्थिति से निपटने की तैयारी की जा रही है। सभी विभागों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed