फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspector was negligent in cases of religious conversion and girl murder murder in Bareilly

Girl Murder Case: धर्म परिवर्तन, दुष्कर्म-हत्या के मामले में भी इंस्पेक्टर ने बरती लापरवाही, जांच शुरू

Sat, 11 May 2024 01:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 May 2024 01:46 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र से लापता छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। उसके परिजनों ने फरियाद नाम के युवक पर धर्म परिवर्तन, दुष्कर्म और ट्रेन के आगे फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं घटना के बाद चौकी इंचार्ज ने भी इस मामले में लापरवाही बरती। इसकी जांच शुरू हो गई है।   

विज्ञापन
Inspector was negligent in cases of religious conversion and girl murder murder in Bareilly
आरोपी फरियाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में किशोरी के धर्म परिवर्तन, दुष्कर्म व हत्या के मामले में लापरवाही बरतकर फतेहगंज पूर्वी थाने के इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी फंस गए हैं। सीमा विवाद का पेच फंसाने से लेकर उन्होंने कदम-कदम पर मनमानी की। एसपी उत्तरी ने उनकी भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र से लापता छात्रा का शव बुधवार को बरेली-शाहजहांपुर के सीमा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। आरोप है कि किशोरी के माता-पिता ने पुलिस को जानकारी दी तो इंस्पेक्टर ने मौके पर चौकी प्रभारी को भेज दिया। पौन घंटे बाद मीरानपुर कटरा पुलिस आई तो इंस्पेक्टर ने चौकी प्रभारी को भी बुला लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद सीमा विवाद की स्थिति बनी रही। किशोरी के परिजन शाम सात बजे थाने आए तो भी इंस्पेक्टर अपने आवास से नहीं निकले। हिंदूवादी संगठनों के हंगामे के बाद रात नौ बजे सीओ फरीदपुर मौके पर पहुंचे। इसके बाद इंस्पेक्टर थाने से निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी फरियाद को भेजा जेल
फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने शुक्रवार को भी सर्विलांस, सीसीटीवी व अन्य तरीके से पड़ताल जारी रखी। लंबी पूछताछ के बाद आरोपी फरियाद को जेल भेज दिया। जिस रास्ते से छात्रा कॉलेज जाती-आती थी, उसी पर आरोपी का सैलून है। वह काफी समय से छात्रा के संपर्क में था।

मां ने दूसरे पक्ष से सेटिंग का आरोप लगाया
किशोरी की मां ने बताया कि कि इंस्पेक्टर ने कई बार तहरीर बदलवाई पर रिपोर्ट नहीं लिखी। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के आरोपी फरियाद ने उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन कराकर दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी लेकिन पुलिस ने उसके परिवार से सेटिंग कर ली है। रात दो बजे एसपी उत्तरी मानुष पारीक ने खुद बैठकर रिपोर्ट कराई। इसके बाद रात में ही फरियाद को हिरासत में लिया गया। 

दुष्कर्म की जांच ही नहीं कराई
आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेने के बजाय फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर ने सीमा विवाद खड़ा कर पांव पीछे खींच लिए तो कटरा पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम करवाया। इस दौरान जिम्मेदार दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड बनवाने की बात भूल गए। शाहजहांपुर के डॉक्टरों ने इसी पंचनामे के आधार पर पोस्टमार्टम कर दिया। ऐसे में कटरा पुलिस की भी लापरवाही सामने आई है, वहीं दुष्कर्म का आरोप कागजी होकर रह गया।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि फतेहगंज पूर्वी थाने के इंस्पेक्टर पर कार्रवाई में देरी और सीमा विवाद की स्थिति बनाने के आरोप लगे हैं। उनकी भूमिका की जांच एसपी दक्षिणी को दी गई है। आरोपी को जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed