फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspector suspended for issuing challan to kidnapping accused for keeping a knife

दरोगा का अजब कारनामा: अपहरण के आरोपी का चाकू रखने में किया चालान, एसएसपी ने किया निलंबित

Sat, 17 Feb 2024 02:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Feb 2024 02:27 PM IST
सार

बदायूं के बिनावर थाने में तैनात एसआई हरगोविंद यादव का अजब कारनामा सामने आया है। दरोगा ने अपहरण के आरोपी का चाकू रखने के आरोप में चालान कर दिया। एक अन्य मामले में भी उन्होंने लापरवाही बरती। जांच के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Inspector suspended for issuing challan to kidnapping accused for keeping a knife
एसएसपी आलोक प्रियदर्शी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने शुक्रवार देर शाम बिनावर थाने में तैनात एसआई हरगोविंद यादव को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ दो मामलों में एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव जांच कर रहे थे। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


बिनावर थाने के एसआई हरगोविंद यादव ने अपहरण के एक आरोपी का चाकू में चालान कर दिया था। एक अन्य मामले में मजदूरों से मारपीट करने वालों को रुपये लेकर छोड़ दिया था, जबकि एक पीड़ित मजदूर का कच्ची शराब में चालान कर दिया था। अपहरण की तहरीर थाना क्षेत्र के एक चौकीदार ने दी थी। उसका पड़ोसी युवक उसकी नाबालिग बेटी को ले गया था। एसआई ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चाकू में चालान कर दिया था।
विज्ञापन


इन मामलों की शिकायत मिलने पर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने एसपी सिटी को जांच सौपी। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने शुक्रवार शाम एसएसपी को जांच रिपोर्ट सौंप दी। उनकी जांच में दरोगा दोषी पाया गया। इस पर एसएसपी ने दरोगा हरगोविंद को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि बिनावर थाने के दो मामले थे। दोनों मामलों की जांच रिपोर्ट में दरोगा दोषी पाया गया। उसे उन्हें निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed