फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   inspector suspended for beating rss leader in police station

संघ प्रचारक से मारपीट में दो चौकी इंचार्ज और सिपाहियाें पर डकैती की एफआईआर

Sat, 16 Jul 2022 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
inspector suspended for beating rss leader in police station
बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मथुरा महानगर प्रचारक आर्येंद्र सिंह से मारपीट के मामले में करगैना चौकी इंचार्ज अंकित कुमार, मढ़ीनाथ चौकी इंचार्ज सुनील भारद्वाज और छह सिपाहियों के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दूसरी ओर दरोगा विजय सिंह की ओर से पुलिस ने संघ के दो सौ पदाधिकारियों और समर्थकों पर बलवा, जाम लगाने और धारा 144 के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करगैना चौकी पर हुए बवाल के मामले में राजनीतिक दबाव पुलिस पर भारी पड़ गया। बदायूं में थाना दातागंज के गांव संतोषनगर नगला बसेरा निवासी आर्येंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोप है कि वह अस्पताल में भर्ती अपनी मां के लिए खाना लेने जा रहे थे तभी चौपुला पुल पर फोन आने पर अपनी बाइक साइड में लगाने लगे। इसी बीच पीछे से कार में आए दरोगा अंकित कुमार ने उनसे गालीगलौज की और गाड़ी से आगे बढ़ गए।
विज्ञापन

आर्येंद्र की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके बाद वह जैसे ही पुल से उतरे तो छह सिपाहियाें के साथ दरोगा सुनील कुमार ने उन्हें रोक लिया। फिर ये लोग उन्हें बंधक बनाकर कार में डाल ले गए और उन्हें एनकाउंटर करने की भी धमकी दी। पुलिस वालों ने उनकी जेब में रखे 25 सौ रुपये लूट लिए और पीटकर वीडियो भी बनाया। इसमें उनसे जबरन कहलवाया गया कि सारी गलती उनकी है। फिर उनकी बाइक का चालान कर दिया। कई घंटे उन्हें अवैध हिरासत में रखकर पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की रिपोर्ट में एक भी नामजद नहीं
संघ प्रचारक से मारपीट के बाद भाजपा के आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा समेत तमाम लोगों ने करगैना चौकी का घेराव करके हंगामा किया था। संघ और भाजपा के तमाम पदाधिकारी भी भीड़ में मौजूद थे। इसके बावजूद पुलिस की ओर से संघ के दो सौ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट में एक को भी नामजद नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने सिर्फ इज्जत बचाने के लिए रिपोर्ट तो दर्ज करा दी लेकिन किसी नेता का नाम खोलने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।

रिपोर्ट में नामजद दूसरा दरोगा सस्पेंड, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
करगैना चौकी पर बवाल के मामले में एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने दरोगा अंकित कुमार को बृृहस्पतिवार रात ही हटा दिया। इसके बाद शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज होने मढ़ीनाथ चौकी इंचार्ज सुनील भारद्वाज को भी सस्पेंड कर दिया। शाम को एसएसपी ने इंस्पेक्टर सुभाषनगर सुनील अहलावत को भी लाइन हाजिर कर दिया। इसका कारण रिपोर्ट में आरएसएस पदाधिकारियों का जिक्र करना था। कहा जा रहा है कि इंस्पेक्टर को पदाधिकारियों के नाम मालूम थे, वे उन्हें रिपोर्ट में नामजद करते या फिर संघ का जिक्र ही नहीं करते। इसे लापरवाही मानकर एसएसपी ने उन्हें हटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed