फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspector misbehaved with the victim during investigation video goes viral in Shahjahanpur

Video: 'कारतूस तेरे मुंह में घुसेड़ दूं क्या...', मृतका के भाई से बोला दरोगा, एसपी ने सीओ को सौंपी जांच

Tue, 16 Apr 2024 06:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Apr 2024 06:52 PM IST
सार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में जांच करने वाले दरोगा ने मृतका के भाई से अभद्रता की। जब पीड़ित ने कारतूस का फोटो मांगा तो दरोगा ने कहा कि कारतूस तेरे मुंह में घुसेड़ दूं क्या। इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ है। 

विज्ञापन
Inspector misbehaved with the victim during investigation video goes viral in Shahjahanpur
दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुवायां थाने के एक दरोगा का वीडियो डालकर कार्रवाई की मांग की गई है। दहेज हत्या की जांच के दौरान मृतका के भाई से दरोगा ने कह दिया कि तुम्हारे मुंह में कारतूस घुसेड़ दें क्या। एक्स पर वीडियो डाले जाने के बाद एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है।
विज्ञापन


गांव डूंडा निवासी सुधीर की पत्नी लक्ष्मी देवी का शव 12 अप्रैल की रात घर के कमरे में कुंडे से लटका मिला था। जानकारी पाकर 13 अप्रैल को पहुंचे लक्ष्मी देवी के भाई जनपद पीलीभीत के गांव महुआ गुंदे निवासी रजनीश कुमार ने दहेज हत्या के आरोप में बहनोई सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर के घर में बनाया गया वीडियो 
चर्चा है कि एक्स पर डाला गया वीडियो सुधीर के घर में बनाया हुआ है। जांच के दौरान सुधीर के घर एक डिब्बे में कारतूस बरामद हुए थे। वीडियो में दिख रहा है कि रजनीश ने पुलिस से कारतूसों का फोटो मांगा तो दरोगा ने मना कर दिया। इसके बाद बात बढ़ने पर दरोगा ने रजनीश से कहा कि कारतूस तुम्हारे मुंह में घुसेड़ दूं क्या। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर एक्स पर डालकर दरोगा पर कार्रवाई की मांग कर दी। एसपी ने सीओ से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

सीओ पुवायां पंकज पंत ने कहा कि एक्स पर वीडियो डाले जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने जांच मुझे सौंपी है। दरोगा हाईकोर्ट गया है। वापस आने पर बयान दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed