फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Innocent scorched death due to mobile battery explosion

Bareilly: चार्जिंग पर लगे मोबाइल की बैटरी फटने से झुलसी 8 माह की मासूम की मौत, अस्पताल में चल रहा था इलाज

Tue, 13 Sep 2022 03:52 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2022 03:52 PM IST
सार

नेहा की चारपाई के ऊपर छप्पर में लटक रहा मोबाइल फट गया था, जिससे आग लगने पर चारपाई पर लेटी नेहा गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Innocent scorched death due to mobile battery explosion
मोबाइल बैटरी फटने के बाद आग लगने से बच्चे की मौत

विस्तार

फरीदपुर में चार्जिंग पर लगे मोबाइल फोन की बैटरी फटने से झुलसी आठ माह की मासूम बच्ची नेहा की जिला अस्पताल में रविवार को मौत हो गई। बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव पंचौमी निवासी सुनील कुमार कश्यप घर में चार्जिंग पर मोबाइल लगाकर बाहर किसी काम से चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी कुसुम और दो वर्ष की बेटी नंदिनी व आठ माह की नेहा थी। कुसुम दोनों बेटियों को अलग-अलग चारपाई पर लिटाकर घर के कामकाज में लग गई थीं।
विज्ञापन


इस दौरान नेहा की चारपाई के ऊपर छप्पर में लटक रहा मोबाइल फट गया था, जिससे आग लगने पर चारपाई पर लेटी नेहा गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed