फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Innocent cousin brother and sister die after being hit by auto in Badaun

Budaun Accident: ऑटो की चपेट में आकर मासूम चचेरे-तहेरे भाई-बहन की मौत, चालक वाहन लेकर फरार, तलाश शुरू

Tue, 18 Feb 2025 10:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिल्सी (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिल्सी (बदायूं) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 18 Feb 2025 10:39 PM IST
सार

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर में मंगलवार शाम हादसा हुआ। पुलिस ने मासूम बच्चों के शव पोस्टमार्टम को भिजवाए हैं। भाई-बहन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Innocent cousin brother and sister die after being hit by auto in Badaun
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर में मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे घर के बाहर खेल रहे बच्चों को तेज रफ्तार ऑटो ने चपेट में ले लिया। हादसे में चचेरे-तहेरे मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सीओ उमेश चंद्र व इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मासूम बच्चों के शव पोस्टमार्टम को भिजवाए हैं। भाई-बहन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ऑटो चालक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर निवासी ओमवीर की बेटी का मिनी (3) और उनके भाई चंद्रपाल का बेटा जनक(2) मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे घर के बहार खेल रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार ऑटो ने दोनों बच्चों को चपेट में ले लिया। ऑटो चालक दोनों बच्चों को रौंदते हुए मौके से भाग निकला। अंधेरा होने के चलते वह आसानी से भाग गया। परिवार के लोग जब घर से बाहर निकले तो दोनों बच्चे खून से लथपथ हालात ने जमीन पर पड़े हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को लेकर परिजन बिल्सी के निजी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ बिल्सी व इंस्पेक्टर गांव पहुंचे। जिन्होंने परिवार के लोगों से हादसे की जानकारी ली। पुलिस आरोपी ऑटो चालक की तलाश में जुट गई है। ग्रामीणों ने बताया उन्होंने एक ऑटो को गांव से तेज रफ्तार में भागते हुए देखा था। ऑटो चालक गांव का ही बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed