फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Information given about new techniques of dentistry and surgery

Bareilly News: हर कली गुल बन गई हर गुल गुलिस्तां हो गया

Fri, 26 Jan 2024 03:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 26 Jan 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Information given about new techniques of dentistry and surgery
बरेली। जिला समारोह समिति एवं ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन की ओर से संजय कम्युनिटी हॉल में अखिल भारतीय महोत्सव का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ किया गया। इसके बाद कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गीतकार उपमेंद्र सक्सेना ने पढ़ा- है स्वतंत्र अब भारत माता, फिर भी बहुत उदास, समय लिखेगा अपराधों का एक नया इतिहास। रणधीर प्रसाद गौड़ धीर ने पढ़ा- जनवरी छब्बीस का मंजर नुमाया हो गया, हर कली गुल बन गई हर गुल गुलिस्तां हो गया। शायर सरवत परवेज सहसवानी ने अपनी गजल पढ़ी- बिजलियां दफ्अतन मत गिराया करो, धीरे-धीरे निगाहें उठाया करो।
विज्ञापन

अध्यक्षता साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ धीर ने की। मुख्य अतिथि मुंबई से आए हास्य-व्यंग के कवि हरीश शर्मा यमदूत और विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी रहे। इससे पहले मां शारदे व संस्था के संस्थापक स्व. जेसी पालीवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन राम कुमार कोली ने किया। संस्था के अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने आभार जताया। आमंत्रित कवियों व शायरों में असरार नसीमी, अंजू शर्मा, राज कुमार अफरोज, शाद शम्सी, रामकृष्ण शर्मा, डॉ. राजेश शर्मा ककरेली, राजीव गोस्वामी आदि ने काव्य पाठ किया। डॉ. सैय्यद सिराज, गोविंद सैनी, सुनील धवन, मोहम्मद नबी, देवेंद्र रावत, पवन कालरा, मनीष अग्रवाल, प्रदीप मिश्रा, हरप्रीत कौर का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed