फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inflation on coconut and chunri, prices of fruits and nuts also increased

Bareilly News: नारियल-चुनरी पर महंगाई, फलों-मेवों के भी बढ़े दाम

Tue, 09 Apr 2024 04:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 09 Apr 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Inflation on coconut and chunri, prices of fruits and nuts also increased
बरेली। वासंतिक नवरात्र में देवी की आराधना के उत्साह पर महंगाई भारी पड़ रही है। नारियल-चुनरी सहित अन्य पूजन सामग्री के दाम बढ़ गए हैं। फलों-मेवों के भी दाम बढ़ गए हैं। लिहाजा, व्रतियों के लिए फलाहार की थाली इस बार महंगी साबित होगी।
विज्ञापन

श्यामगंज किराना बाजार के कारोबारी मनोज मूलचंदानी के मुताबिक वर्तमान में सबसे ज्यादा तेजी चिरौंजी के दामों में है। होली के दौरान बढ़ी कीमतों में कुछ कमी आई थी पर अब फिर से इसमें उछाल आया है। चिरौंजी 1,800 से 2,200 रुपये प्रतिकिलो, खरबूजे के बीज 1,200 से 1,600 रुपये, काजू 600 से 900, किशमिश 200 से 350 रुपये, गरी 160 से 200 रुपये, बादाम 680 से 900 रुपये प्रतिकिलो जा पहुंचे हैं। देवी मां के पूजन के लिए मेवे की माला लंबाई के अनुसार 500 से दो हजार रुपये तक मिल रही है। आकार के मुताबिक माता की चुनरी 50 से एक हजार रुपये तक की बिक रही है।
विज्ञापन


अंगूर 90 रुपये, सेब 120 रुपये में बिक रहा
नवरात्र की पूर्वसंध्या यानी सोमवार को श्यामगंज फल मंडी में सभी फलों के दाम 20 से 30 रुपये तक बढ़े रहे। केला 40 से 60 रुपये दर्जन, अंगूर 60 से 90 रुपये, सेब 90 से 120 रुपये, संतरा 50 से 70 रुपये, तरबूज 30 से 50 रुपये, पपीता 25 से 40 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचा है। विक्रेता इमरान के मुताबिक अंगूर के दाम बढ़ने की वजह आवक कम होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 रुपये किलो बिक रहा कुट्टू का आटा
व्रत में सबसे ज्यादा सेवन मखाना का होता है। इस बार नवरात्र में इसके दाम दो गुना से ज्यादा बढ़े हैं। मखाना बीते साल 450 रुपये प्रति किलो था, जो अब 900 से हजार रुपये तक जा पहुंचा है। किराना मंडी में कुट्टू का आटा दो सौ रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed