फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IndiGo flight crisis Bareilly to Mumbai flight cancelled Bengaluru flight also in doubt today

IndiGo flight crisis: बरेली से मुंबई की फ्लाइट निरस्त, आज बंगलूरू की उड़ान पर भी संशय

Sat, 06 Dec 2025 06:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Dec 2025 06:40 AM IST
सार

एयरलाइन कंपनी इंडिगो की उड़ानें शुक्रवार को भी प्रभावित रहीं। इसका असर बरेली में भी दिखा। बरेली-मुंबई की फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया। शनिवार को बरेली-बंगलूरू की उड़ान पर भी संशय है।

विज्ञापन
IndiGo flight crisis Bareilly to Mumbai flight cancelled Bengaluru flight also in doubt today
इंडिगो की फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो में उड़ानों का संकट शुक्रवार को भी जारी रहा। इसका असर बरेली में भी दिखा। शुक्रवार को ऐन मौके पर बरेली-मुंबई की फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया। इससे 230 यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। शनिवार को बरेली-बंगलूरू के बीच उड़ान पर भी संशय है।

विज्ञापन


भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल एन्क्लेव बरेली के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को बंगलूरू की उड़ान निश्चित नहीं है। विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नियमों में बदलाव के बाद से ही देश भर में इंडिगो एयरलाइंस की सेवाएं प्रभावित हैं।
विज्ञापन


यात्रियों को रिफंड करेगी एयरलाइंस कंपनी 
निदेशक ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तक शुक्रवार को बरेली से मुंबई के लिए उड़ान तय थी, लेकिन शुक्रवार सुबह उड़ान निरस्त किए जाने की सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि बरेली से 230 यात्रियों को मुंबई जाना था। एयरलाइंस कंपनी इन यात्रियों को किराया रिफंड करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों से बात हुई है। हालात सामान्य होने में अभी दो से तीन दिन तक का समय लग सकता है। बंगलूरू की उड़ान को लेकर शनिवार सुबह तक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल इस उड़ान को भी निरस्त माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed