फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   India's victory was celebrated with the tunes of drums and trumpets

Bareilly News: भारत की जीत पर ढोल-नगाड़ों की धुनों के बीच मना जश्न

Mon, 10 Mar 2025 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
India's victory was celebrated with the tunes of drums and trumpets
बरेली। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को मात देकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए अपने फैंस को गर्व का अहसास कराया। जीत के बाद शहर में जश्न का माहौल बन गया। टीम के जीत के करीब पहुंचते ही, सड़कों पर युवाओं की टोलियां तिरंगा लहराते हुए निकल पड़ीं। मिठाइयां बांटी गईं, ढोल-नगाड़ों पर जमकर थिरकते हुए लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया। ्र
विज्ञापन

भारत की विजय को क्रिकेट प्रेमियों ने 2019 के वनडे विश्व कप के सेमी-फाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला बताया। मैच के अंतिम क्षणों में जब भारत जीत के करीब था, तब शहर के चौक-चौराहों और गलियों में लोग बड़ी स्क्रीन पर टकटकी लगाए बैठे थे। हर कोई सांस रोककर भारत की जीत का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही रविंद्र जडेजा ने विजयी रन बनाया, लोगों में उत्साह का ठिकाना न रहा। सिविल लाइंस, डीडीपुरम, श्यामगंज, कोतवाली और अन्य क्षेत्रों में लोग झंडे लहराते हुए सड़कों पर उतर आए। हर तरफ ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई देने लगी। कुछ युवाओं ने बाइक रैली निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं, डीडी पुरम में स्थानीय व्यापारियों ने अपनी दुकानों के सामने खड़े होकर राहगीरों को मिठाइयां बांटी। श्यामगंज स्थित साईं मंदिर में महंत सुशील पाठक ने विशेष हवन करवाया था। जीत के बाद वहां उपस्थित भक्तों ने शंखनाद किया और प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा की पारी से टीम को मजबूत शुरुआत मिली। - भवर मीणा

टीम को बहुत-बहुत बधाई। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को मात देकर हम सब को खुशी का एक बेहतरीन पल दिया है। - सोनू सिंह

इस जीत से 2019 के सेमी फाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार का हिसाब चुकता हो गया। टीम की जीत से बहुत खुशी हुई। - नितेश

इस जीत ने साबित कर दिया कि भारतीय टीम दबाव के समय भी अच्छा प्रदर्शन करने का दम रखती है। - सोनू श्रोत्रिय
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed