फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   India's strength lies in its diversity: Dharampal Singh

भारत की ताकत उसकी विविधता में : धर्मपाल सिंह

Sat, 01 Nov 2025 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 01 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
India's strength lies in its diversity: Dharampal Singh
आंवला। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा की ओर से आयोजित रन फॉर यूनिटी में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह भी शामिल हुए। दौड़ में शामिल लोगों का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप चौराहे से शुरू हुई दौड़ अवंतीबाई लोधी चौक होते हुए श्री सुभाष इंटर कॉलेज मैदान पहुंची। यहां कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लौहपुरुष सरदार पटेल का मानना था कि भारत की ताकत उसकी विविधता में है। यह विविधता तभी सार्थक है जब हम सब एक धागे में बंधे रहें।
विज्ञापन

आज का दिन सरदार पटेल के एक भारत श्रेष्ठ भारत के विजन को याद करने का अवसर है। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख यशवंत सिंह, वेदप्रकाश यादव, पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, संजय अग्रवाल बौबी, सूरजभान गुप्ता, रामनिवास मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रैली निकालने के साथ ही पोस्टर, काव्य पाठ, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। सफल प्रतिभागी अंशी, खुशबू, शालिनी, रूपम को प्रधानाचार्य सुमन निगम ने पुरस्कृत किया। डाॅ. राममनोहर राजकीय डिग्री कॉलेज में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ज्ञानदीप इंटर कॉलेज में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। थाना पुलिस ने कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह के नेतृत्व रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया।

देश को एकता के सूत्र में पिरोने का संकल्प
सिरौली/भमोरा/बिशारतगंज। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर बड़ी संख्या में लोग देश को एकता के सूत्र में पिरोने का संकल्प लेकर दौड़े। सिरौली में थाना पुलिस के साथ ही नगर पंचायत, स्वयंसेवकों ने दौड़ लगाई। वसुंधरा इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भमोरा में राम भरोसे इंटर कॉलेज से रम्पुरा मोड़ तक दौड़ लगाई गई। सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर और राम भरोसे इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने भी हिस्सा लिया। चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज गैनी के एनसीसी कैडेट एवं अन्य छात्र-छात्राओं ने रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लिया। बिशारतगंज कस्बे में भी लोगों ने देश की एकता के लिए दौड़ लगाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed