फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Indian railways will operated new trains on six new routes via bareilly

Railways: छह नए रूटों पर नई ट्रेनों का होगा संचालन, काठगोदाम-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Sun, 16 Jun 2024 03:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Jun 2024 03:58 PM IST
सार

रेलवे ने प्रस्तावित सात जोड़ी नई ट्रेनों का संचालन शुरू करने को लेकर कवायद शुरू कर दी है। जिन ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है उनमें काठगोदाम-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस और दक्षिण भारत के लिए लालकुआं-बंगलूरू/यशवंतपुरम अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Indian railways will operated new trains on six new routes via bareilly
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

बरेली के लोगों को जल्द ही कुछ नई ट्रेनों की सौगात मिल सकती है। रेलवे ने प्रस्तावित सात जोड़ी नई ट्रेनों के संचालन शुरू करने पर पर काम चालू कर दिया है। इनमें तीन रूटों पर प्रायोगिक तौर पर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन पहले ही मई में शुरू कर दिया गया था। इसके अच्छे परिणाम भी मिल रहे हैं। वहीं अब जिन ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है उनमें काठगोदाम-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस और दक्षिण भारत के लिए लालकुआं-बंगलूरू/यशवंतपुरम अमृत भारत स्लीपर ट्रेन भी शामिल हैं।

विज्ञापन


दरअसल, पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के पास वैकल्पिक रेल रूटों की संख्या अब तक कम थी। इस कारण मंडल से संचालित होने वाली ट्रेनों की संख्या भी उत्तर रेलवे के मुकाबले कम थी। इज्जतनगर मंडल बरेली-सिंगरौली और बरेली-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस का विस्तार पहले ही टनकपुर तक कर चुका है। टनकपुर-देहरादून के बीच भी ट्रेन मार्च में शुरू हो चुकी है। तीन ट्रेनों का संचालन वाया पीलीभीत-मैलानी लाइन से भी शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन

नई ट्रेनों में वंदे भारत भी शामिल 
अब पूर्वोत्तर रेलवे छह जोड़ी और ट्रेनों के संचालन की तैयारी में जुट गया है। इन ट्रेनों का संचालन काफी समय से प्रस्तावित है। मंडल और गोरखपुर मुख्यालय स्तर से भी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। लोकसभा चुनाव के बीच चार माह आचार संहिता के कारण ट्रेनों के संचालन की कार्रवाई आगे बढ़ाने पर ब्रेक लग गया था। अब इस पर फिर से काम शुरू कर दिया गया है। जिन नई ट्रेनों का संचालन शुरू होना है उनमें सप्ताह में छह दिन चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के अलावा अन्य ट्रेनें सप्ताहिक, द्विसाप्ताहिक और त्रिसाप्ताहिक हैं।

इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि सात रूटों पर ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है। संचालन कब से होगा इस बारे में नोटिफिकेशन आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उच्च स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। इन ट्रेनों का संचालन टनकपुर, काठगोदाम, लालकुआं और कासगंज से अलग-अलग रूटों पर किया जाना है।

एक फेरे के लिए चली दक्षिण भारत की ट्रेन, रेलवे को मिले बेहतर परिणाम
दक्षिण भारत के लिए ट्रेन सेवा की काफी समय से मांग की जा रही है। रेलवे ने आठ जून को एक फेरे के लिए बरेली से तमिलनाडु के तंबरम के बीच सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चलाई तो बरेली से 24 घंटे में ही ट्रेन की 400 से ज्यादा सीटें बुक हो गईं। एक फेरे के लिए चलाई गई इस ट्रेन के बेहतर परिणाम मिलने के बाद दक्षिण भारत के लिए ट्रेन संचालन शुरू होना तय माना जा रहा है।

इन ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव
  • टनकपुर-कामाख्या-टनकपुर साप्ताहिक ट्रेन वाया भोजीपुरा जंक्शन-पीलीभीत-शाहजहांपुर-लखनऊ।
  • काठगोदाम-नई दिल्ली-काठगोदाम वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन।
  • लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं के साप्ताहिक ट्रेन वाया भोजीपुरा-पीलीभीत-मैलानी-सीतापुर।
  • लालकुआं-बांद्रा टर्मिनल-लालकुआं द्विसाप्ताहिक ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस वाया इज्जतनगर-बरेली-कासगंज-मथुरा।
  • लालकुआं-बंगलूरू/यशवंतपुरम वाया बरेली-बदायूं-कासगंज-मथुरा अमृत भारत स्लीपर कोच साप्ताहिक ट्रेन। 
  • लालकुआं-द्वारिका/ओखा वाया बरेली-मथुरा के साप्ताहिक ट्रेन।
  • कासगंज-दिल्ली सप्ताह में चार दिन और कासगंज-वाराणसी के वाया अयोध्या त्रिसाप्ताहिक ट्रेन।
विज्ञापन

बरेली होते हुए सहारनपुर-प्रयागराज रूट पर भी दौड़ेगी वंदे भारत 
देहरादून-लखनऊ रूट पर बरेली होते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन मार्च में शुरू हो चुका है। अब रेलवे सहानपुर-प्रयागराज रूट पर वाया बरेली वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी कर रहा है। इस ट्रेन का संचालन दिवाली से पहले शुरू हो सकता है। एक जुलाई से ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव के दौरान कुछ नई ट्रेनों के लिए समय बनाया जा सकता है। इनमें सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। इससे पहले रेल रूट की स्पीड को बढ़ाने के लिए कई रेल खंडों में ब्लॉक लेकर काम किए जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed