{"_id":"61798493d0c60764782639c9","slug":"indian-army-will-bear-the-cost-of-education-to-12-students-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सद्भावना: जम्मू कश्मीर के 12 छात्रों को पढ़ाई का खर्च उठाएगी सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सद्भावना: जम्मू कश्मीर के 12 छात्रों को पढ़ाई का खर्च उठाएगी सेना
Wed, 27 Oct 2021 10:25 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:25 PM IST
सार
बुधवार को जम्मू कश्मीर से बच्चे बरेली सेना मुख्यालय पहुंच गए हैं, जिन्हें पिथौरागढ़ के आर्मी स्कूल में पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
ऑपरेशन सद्भावना के तहत यूबी एरिया में आयोजित कार्यक्रम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के छात्रों को भारतीय सेना ने पढ़ाने और पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है। इसमें 12 छात्रों की जिम्मेदारी हेड क्वार्टर यूबी एरिया को सौंपी गई है। बुधवार को जम्मू कश्मीर से बच्चे बरेली सेना मुख्यालय पहुंच गए हैं, जिन्हें पिथौरागढ़ के आर्मी स्कूल में पढ़ाया जाएगा। बुधवार को सद्भावना समारोह का हुआ आयोजन, इस दौरान छात्रों ने कश्मीर के हालात पर बात नहीं की। सिर्फ इतना कहा कि पहले से बेहतर हालात हैं।
विज्ञापन
यूबी एरिया हेड क्वार्टर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित सुरेंद्र सिंह महल ने बताया कि कश्मीरी विद्यार्थियों को वालंटियर के तौर पर जम्मू कश्मीर से चयन किया है। जिन्हें पिथौरागढ़ के आर्मी पब्लिक स्कूल में इंटर तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी। उनके रहने, खाने और शिक्षा का खर्च भारतीय सेना उठाएगी। यह पहल विद्यार्थियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हो रहा है।
विज्ञापन
भारत सरकार के सहयोग से बच्चों को मेरिट के आधार पर चयन किया गया है। इंटर के बाद जो कश्मीरी छात्र छात्राएं उनके साथ पढ़ना चाहेंगे। उन्हें लॉ कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और फैशन इंस्टीट्यूट में भी दाखिला दिलाया जाएगा। इसकी पढ़ाई पूरी करने के लिए उन्हें संबंधित शिक्षा संस्थान की प्रवेश प्रक्रिया से गुजरना होगा।a
विज्ञापन