फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Indian Army Agniveer Passing Out Parade in Jat Regiment Center Bareilly Cantonment

सेना को मिले 164 जांबाज: अग्निवीर पासिंग आउट परेड में दिखा देशभक्ति का जज्बा, जोशीले अंदाज में दी सलामी

Sat, 05 Aug 2023 03:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Aug 2023 03:28 PM IST
सार

जाट रेजिमेंटल सेंटर के बक्शी परेड ग्राउंड में शनिवार को भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ, जिसमें 164 अग्निवीरों के पहले बैच ने देश की आन, बान और शान की रक्षा करने की शपथ ली। इसी के साथ 164 अग्निवीर भारतीय सेना के अभिन्न अंग बन गए। 

विज्ञापन
Indian Army Agniveer Passing Out Parade in Jat Regiment Center Bareilly Cantonment
अग्निवीर पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भारतीय सेना के अग्निवीर जवानों के पहले बैच की शनिवार को जाट रेजीमेंट सेंटर के बक्शी परेड ग्राउंड में पासिंग आउट परेड हुई। छह माह का कठिन प्रशिक्षण पूरा कर 164 जवान भारतीय सेना का हिस्सा बने। परेड सुबह 7.25 बजे शुरू हुई। मैदान में उतरे जांबाजों ने जोशीले अंदाज में परेड कर लोगों में देश प्रेम का जज्बा भरने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी। 

विज्ञापन


शुरुआत में निशान टोली ने रेजीमेंटल निशान का प्रदर्शन किया, जिसे मौजूद सैन्य अफसरों और जवानों ने सलामी दी। अन्य दर्शकों ने खड़े होकर सम्मान जताया। फिर मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने परेड की सलामी ली। संबोधन में उन्होंने सभी अग्निवीरों को शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निवीर पासिंग आउट परेड

लेफ्टिनेंट जनरल ने भारतीय सेना समेत जाट रेजीमेंट के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी और गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। रेजीमेंट और पलटन के मान सम्मान को बरकरार रखने को कहा। सीखे सैन्य अनुशासन को जीवन में भी प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। रेजीमेंट की पहचान अनुशासन, समर्पण, शौर्य और पराक्रम को सदैव बनाए रखने के लिए कहा। 

Trending Videos

Indian Army Agniveer Passing Out Parade in Jat Regiment Center Bareilly Cantonment
अग्निवीर पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला

ड्रोन से की गई परेड की रिकॉर्डिंग 

जाट रेजीमेंट सेंटर के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर मनीष कुकरेती ने रिक्रूट को प्रशिक्षण पूरा करने की बधाई दी। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान अग्निवीर की पासिंग आउट परेड की ड्रोन के जरिए वीडियो रिकॉर्डिंग की गई।


पांच अग्निवीरों को पदक से सम्मानित किया गया 

आर्मी बैंड के सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा और कदम कदम बढ़ाए जा गीत की धुन पर अग्निवीरों ने परेड का प्रदर्शन किया और अंतिम कदम के साथ सैन्य सेवा का हिस्सा बने। अग्निवीर क्रमवार मुल्तान, डोगरा, मुआर, मसकोह कंपनी में शामिल रहे। आखिर में प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच अग्निवीरों को पदक से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed