फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   India can solve the problem of global hunger: Chirag Paswan

वैश्विक भुखमरी की समस्या का समाधान कर सकता है भारत : चिराग पासवान

Sun, 09 Mar 2025 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
India can solve the problem of global hunger: Chirag Paswan
बरेली। देश की समृद्धि में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की अहम भूमिका होती है। कई देश कृषि प्रधान नहीं हैं, पर वे भुखमरी (हंगर इंडेक्स) में शामिल नहीं। कृषि प्रधान देश भारत में क्षमता है कि वो वैश्विक भुखमरी का समाधान कर ग्लोबल फूड बास्केट के तौर पर पहचान बना सके। परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो इंडस्ट्री में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के विकास में फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर्स की अहम भूमिका है। वे किसानों के उत्पादन को और बेहतर बनाकर उसे देश-दुनिया के कोने-कोने तक ले जाते हैं। ऐसी इकाइयों को केंद्र सरकार पूरा सहयोग कर रही है। वर्तमान में फूड सिक्योरिटी के साथ फूड सेफ्टी पर भी केंद्र सरकार ध्यान दे रही है। प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत एफएमसीजी उत्पादों को पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग के प्रत्येक पहलू खेती से लेकर कोल्ड स्टोरेज फिर यूनिट स्थापना को ध्यान में रखकर योजना बन रही है, ताकि देश के उत्पाद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया जा सके। प्रोसेसिंग से पोषक तत्व नहीं निकलते, बल्कि उसे और स्वादिष्ट बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के प्रत्येक टेबल पर भारत की एक डिश पहुंचाने का संकल्प
चिराग पासवान ने कहा कि दुनिया के प्रत्येक डाइनिंग टेबल पर भारत की एक डिश जरूर मौजूद हो, इस सोच से मंत्रालय कार्य कर रहा है। यह संकल्प तभी पूरा होगा, जब प्रसंस्करण इकाइयां बढ़ेंगी। पहले सरकारें उद्योग स्थापना में जुटे उद्यमियों को परेशान करती थीं। अब उद्योग बढ़ रहे हैं। देश स्वरोजगार की ओर अग्रसर है। कोई समस्या है तो मुझे बताएं। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में डबल इंजन की सरकार है। इसलिए अब दिक्कत नहीं है। योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने में सहयोग मांगा।


बिहार में फिर बनाएंगे सरकार : मंत्री
प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार की जनता का समर्थन वर्तमान सरकार को है। वहां फिर एनडीए की सरकार बनेगी। जिस गठबंधन में हम हैं, उसमें पांच विनिंग कॉम्बिनेशन हैं। विपक्षियों पर बोले कि वे दिन में सपने देख रहे हैं। 90 के दशक के जंगलराज को कोई भूला नहीं। बिहारी प्रवासी बनने के लिए विवश रहे। शिक्षित परिवार उस दौर को वापस नहीं लाना चाहते। राजनीति को साधने के लिए सांप्रदायिकता को बढ़ाने का कार्य विपक्ष कर रहा है। इससे समाज में असंतोष बढ़ेगा। जातिगत बंटवारे से देश को नुकसान होगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed