फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Indecency: Go away or you will spit on me

अभद्रता: चले जाओ नहीं तो थूक दूंगी तुम पर

Mon, 12 Oct 2020 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Indecency: Go away or you will spit on me
टीम से बहस करती महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

आरआरटी टीम के साथ संक्रमित महिला ने की अभद्रता
विज्ञापन

डॉक्टर ने आरआरटी को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की

बरेली। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की निगरानी कर रही रैपिड रेस्पॉन्स टीम (आरआरटी) के साथ रविवार दोपहर एक कोरोना संक्रमित महिला ने अभद्रता की। टीम के समझाने पर सहयोग करने के बजाय महिला ने डॉक्टर और अन्य सदस्यों पर थूकने की धमकी तक दे दी। संक्रमित महिला के परिजन ने भी कोविड प्रोटोकॉल के सारे नियम ताक पर रख दिए। टीम ने आरआरटी नोडल अफसर और कमांड सेंटर में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
आरआरटी गंगापुरम की इंचार्ज डॉ. रिचा ने सोशल मीडिया के जरिये सौंपी शिकायत में कहा है कि ऑफिसर्स कॉलोनी कर्मचारी नगर में रहने वाली 64 वर्षीय महिला में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कमांड सेंटर से उन्हें निगरानी के निर्देश मिले थे। वह रविवार को टीम के साथ संबंधित महिला के घर पहुंचीं तो महिला और उसके परिवार वालों ने किसी के संक्रमित होने से इनकार कर दिया। जबरन संक्रमित करने का आरोप लगाकर उनसे और टीम से अभद्रता की। अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए कहा, ‘मैं तुम पर थूक दूंगी और देख लेना तुम संक्रमित नहीं होगी।’ उन्होंने सबको समझाया लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। पड़ोसियों ने भी समझाया लेकिन वे नहीं माने। दोबारा टेस्ट कराने और टेस्ट कराने का सुझाव देने पर भी नहीं माने तो टीम लौट गई।
विज्ञापन

सुरक्षा मुहैया कराएं तभी वापस जाएंगे
डॉक्टर ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि दूसरों को भी सबक मिल सके। उन्होंने आरआरटी को सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की है। कहा है कि अगर महिला की हालत बिगड़ने पर भी अब टीम सुरक्षा के बिना वहां नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी में भी आरआरटी बेहद मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी संभाल रही है। अगर टीम के साथ अभद्रता होती है तो उनका मनोबल टूटता है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन होना चाहिए। - डॉ. केसी जोशी, नोडल, आरआरटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed