फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Increased efforts to bring happiness to shadow

अंधेरों तक खुशियां पहुंचाने की हुई कोशिशें

Wed, 11 Nov 2015 02:00 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 11 Nov 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
Increased efforts to bring happiness to shadow
गरुड़ डिवीजन ने गरीब बच्चों को दी  मुस्कान
विज्ञापन

 रेलवे स्टेशन और गरीब बस्तियों में रहने वाले बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए सेना के गरुड़ डिवीजन की ओर से दीपावली के उपलक्ष्य में पटाखों, कपड़ों और मिठाई का वितरण कराया गया। डिवीजन के प्री-प्राइमरी स्कूल की प्रधानाचार्य रविंद्र कौर के नेतृत्व में टीचर्स ने रेलवे जंक्शन और आसपास की बस्तियों में जरूरतमंदों को मिठाई और बच्चों को कपड़े, पटाखे और खिलौनों का वितरण भी किया।

अनाथ बच्चों के साथ मनाई दिवाली
बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष चौधरी असलम मिया के नेतृत्व में प्रेम निवास में अनाथ बच्चों के साथ आतिशबाजी छोड़ी और मिठाई बांटी।  इस दौरान सरदार इकबाल वाले, अंजुम बिसरिया, रशीद अली, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, अब्दुल रहमान, शारिक जमा, प्रभात गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन

मानव सेवा क्लब ने आर्य समाज अनाथालय में बच्चों के साथ दीपावली मनायी। महासचिव सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने क्लब के पदाधिकारियों साथ  मिष्ठान व फल वितरण किया। कल्याणी संस्था ने दीपावली की पूर्व संध्या पर दो दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। संस्था प्रमुख अनिल कुमार श्रीवास्तव ने अमर शहीदों के बलिदान का स्मरण किये जाने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्धों को भेंट की शाल
आम आदमी औरत सेवा समिति के तत्वावधान में हार्टमैन कालेज हनुमान मंदिर के पास स्थित काशीधाम वृद्ध आश्रम में दीपावली मनायी। इस अवसर पर मौजूद रशमी खान, नजर खान, यासीन रजा, मो. अली, मोनू, उपेन्द्र कुमार, ज्योति सिंह, शालिनी जौहरी, सुनिता विष्ट ने वृद्धाओं के साथ आतिशबाजी की व मिष्ठान वितरण किया। सभी वृद्धों को शाल भेंट की गई। आम औरत सेवा समिति की अध्यक्ष समयुन खान ने समिति के सदस्यों के साथ प्रण लिया कि वह हर दीपावली जरूरतमंद लोगों के साथ मनायेंगी।  


दीपावली नहीं मनायेंगे शिक्षा मित्र
बरेली। संयुक्त शिक्षा मित्र/शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने इस बार दीपावली ने मनाने का निर्णय लिया है। मोर्चा की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सभी शिक्षा मित्र 11 नवंबर को शाम पांच बजे गांधी प्रतिमा चौकी चौराहा पर एकत्र होकर मृत हो गए साथियों को श्रद्धांजलि देंगे। बाद में जिला प्रशासन के माध्यम से मानव संसाधन विकास मंत्री व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजे जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed