फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Increased danger and excavation of Jal Nigam worsens the condition of roads...

और बढ़े खतरे जल निगम की खुदाई से सड़कों का हाल खराब

Sat, 29 Aug 2020 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
Increased danger and excavation of Jal Nigam worsens the condition of roads...
कालीबाड़ी पर दलदल के बीच से निकलते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

लापरवाही से खुदाई के बाद चौपुला से अयूब खां चौराहे के बीच सड़क धंसी
विज्ञापन

हनुमान मंदिर के सामने डिवाइडर भी जगह से खिसका, बड़े हादसे का खतरा

बरेली। अयूब खां चौराहे से चौपुला के बीच सीवर लाइन डालने के लिए लापरवाही से खुदाई करने की वजह से मिट्टी खिसकने से दूसरी तरफ की लेन की सड़क बुरी तरह धंस गई। डिवाइडर भी अपनी जगह से खिसक गया। जल निगम ने धंसी हुई सड़क के पास बैरियर लगा दिए हैं लेकिन फिर भी उस पर गुजरने वाले ट्रैफिक के लिए खतरा कम नहीं हुआ है। डिवाइडर समेत पूरी सड़क के गड्ढे में ढह जाने की आशंका जताई जा रही है।
ट्रंक सीवर लाइन डालने के लिए जल निगम श्यामगंज से कालीबाड़ी होते हुए चौपुला तक सड़क पर खुदाई करा रहा है। फिलहाल यह काम चौपुला से अयूब खां चौराहे के बीच चल रहा है। यहां जल निगम ने इस कदर लापरवाही से सड़क पर खुदाई की है कि शुक्रवार को अचानक मिट्टी खिसकने से हनुमान मंदिर के सामने दूसरी तरफ की सड़क धंसनी शुरू हो गई। सड़क पर बड़ी दरार पड़ने के साथ डिवाइडर तक अपनी जगह से हट गया। हालांकि इसके बावजूद इस सड़क पर ट्रैफिक बंद नहीं कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि अगर बारिश की वजह से सड़क के नीचे थोड़ी और मिट्टी हटी तो सड़क का यह पूरा हिस्सा अचानक जमीन में समा सकता है और किसी बड़े हादसे की भी वजह बन सकता है।
विज्ञापन

लेबर को बारिश के दौरान संभलकर काम करने की हिदायत दी गई है। सड़क धंसने की जानकारी नहीं है। इसे दिखवाया जाएगा। - संजय कुमार, एक्सईएन जल निगम

चौपुला से सिटी स्टेशन के बीच  भी खुदाई के बाद सड़क धंसी

चौपुला से सिटी स्टेशन रोड की ओर खुदाई करने के बाद जल निगम ने इस गड्ढे को मिट्टी से पाट दिया था लेकिन शुक्रवार को बारिश के दौरान पूरी सड़क की मिट्टी बैठ गई। सड़क का बुरा हाल होने से दोपहिया वाहनों से गुजरने वाले लोग पूरे दिन फिसलकर गिरते रहे। हालांकि अब सड़क पर कटान होने से यहां से निकलना बंद हो गया है। बता दें कि डीएम कई बार जल निगम अफसरों को खुदाई के बाद मिट्टी डालते वक्त उसे समतल कराने के साथ पत्थर भी डालने का निर्देश दे चुके हैं ताकि दलदल जैसी स्थिति पैदा न हो लेकिन इसके बावजूद जल निगम ने किसी भी सड़क पर पत्थर नहीं डलवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामगंज से कालीबाड़ी तक सड़क पर दलदल, पैदल निकलना भी मुश्किल

श्यामगंज से कालीबाड़ी मठिया तक सीवर ट्रंक लाइन के पाइप डाले जा चुके हैं। यहां मिट्टी को समतल भी कराया जा चुका है लेकिन इस रोड पर भी पत्थर नहीं डाला गया है। इस पूरी सड़क पर दलदल जैसे हालात हैं। बाइक से निकलना तो दूर लोग यहां से पैदल भी नहीं निकल पा रहे थे। कुछ श्यामगंज चौकी से बाजार की तरफ से जाकर अंदर गलियों से होते हुए बरेली कॉलेज की ओर निकल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed