{"_id":"63d7a2fde7c7762ab86d1263","slug":"increase-in-the-prices-of-flour-rice-and-pulses-in-bareilly-2023-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आटा चार तो चावल 10 रुपये तक महंगा, दाल की कीमतों में भी उछाल, फल-सब्जियां सस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आटा चार तो चावल 10 रुपये तक महंगा, दाल की कीमतों में भी उछाल, फल-सब्जियां सस्ती
Mon, 30 Jan 2023 04:56 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 30 Jan 2023 04:56 PM IST
सार
अनाज पर महंगाई ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। बरेली में आटा चार तो चावल दो से लेकर 10 रुपये प्रति किलो तक महंगा हुआ है। सब्जियों ने थोड़ी राहत जरूर दी है।
विज्ञापन
किराना की दुकान से राशन का सामान खरीदते ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में एक माह में ही आटा, दाल, चावल के दाम बढ़ गए हैं, वहीं सब्जियां और फल सस्ते हुए हैं। अनाज पर छाई महंगाई ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। इससे लोग परेशान हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
आटा चार तो चावल दो से लेकर 10 रुपये प्रति किलो तक महंगा हुआ है। चीनी के दाम पिछले महीने से 38 रुपये प्रति किग्रा चल रहा है। सब्जियां और फलों की आवक अच्छी होने से रेट कम हुए हैं। गर्म मसाला, तेल और घी के दामों में भी गिरावट आई है। चना दाल पांच रुपये, मूंग की दाल, छोले के 10 और राजमा 20 रुपये प्रति किलो महंगे हो गए हैं। खाद्य तेल और रिफाइंड की कीमतें पहले से कम हुई हैं।
विज्ञापन
तेल-घी के दामों में कमी
किराना व्यापारी अश्वनी चौरसिया ने बताया कि आटा, दाल और चावल महंगा हुआ है। तेल व घी के दामों में कमी आने से राहत मिली। जीएसटी की बढ़ी दरों को हटा दिया जाए तो करीब डेढ़ रुपये किलो का अंतर आएगा।
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता शाहिद खां ने कहा कि सर्दी का मौसम होने से इस समय सब्जियां खूब आ रही हैं। उनके दाम पहले की तरह ही हैं। आलू 10 रुपये प्रति किलो, टमाटर 20, प्याज 25, लहसुन 80 रुपये में बिक रहा है।
फल विक्रेता गुड्डू ने कहा कि फलों में अंगूर के रेट 200 से घटकर 100 रुपये प्रति किलो, पपीता में पांच रुपये प्रति किलो तक कमी आई है। अनार, संतरा, खजूर आदि फल पुराने दामों पर ही उपलब्ध है।
सब्जियों के दाम
फल विक्रेता गुड्डू ने कहा कि फलों में अंगूर के रेट 200 से घटकर 100 रुपये प्रति किलो, पपीता में पांच रुपये प्रति किलो तक कमी आई है। अनार, संतरा, खजूर आदि फल पुराने दामों पर ही उपलब्ध है।
| खाद्य पदार्थ | माहभर पहले (कीमत रुपये में) | अब |
| खुला आटा | 32 प्रति किलो | 36 |
| पैकेज्ड आटा | 36 प्रति किलो | 40 |
| चीनी | 38 प्रति किलो | 38 |
| चना दाल | 63 प्रति किलो | 68 |
| छोला | 70 से 100 प्रति किलो | 80 से 110 |
| उर्द | 88 से 100 प्रति किलो | 90 से 110 |
| राजमा | 120 प्रति किलो | 140 |
| मंसूरी चावल | 34 प्रति किलो | 40 |
| शरबती चावल | 55 प्रति किलो | 60 |
| सरसों का तेल | 160 प्रति किलो | 150 |
सब्जियों के दाम
| सब्जी | एक महीने पहले | अब |
| आलू | 25 रुपये प्रति किलो | 10 |
| टमाटर | 40 रुपये प्रति किलो | 20 |
| प्याज | 30 रुपये प्रति किलो | 25 |
| लहसुन | 100 रुपये प्रति किलो | 80 |
| गोभी | 40 रुपये प्रति किलो | 20 |
| अदरक | 100 रुपये प्रति किलो | 80 |
| नींबू | 80 रुपये प्रति किलो | 60 |