फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Increase in skin patients in OPD, every fifth person reaching hospital suffers

Bareilly News: ओपीडी में बढ़े त्वचा रोगी, अस्पताल पहुंचने वाला हर पांचवां व्यक्ति पीड़ित

Fri, 12 Jul 2024 06:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Increase in skin patients in OPD, every fifth person reaching hospital suffers
बरेली। मानसून में नमी और उमस भरी गर्मी की वजह से त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल पहुंचने वाला हर पांचवां मरीज त्वचा रोगों से पीड़ित है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी बृहस्पतिवार को अन्य दिनों की अपेक्षा थोड़ा कम रही। 722 मरीज उपचार कराने के लिए अस्पताल पहुंचे। इनमें 135 मरीज त्वचा रोगों से पीड़ित रहे। वे दाद, खाज, खुजली, कीड़ों की वजह से शरीर पर होने वाले इंफ्केशन, फोड़ा-फुंसी जैसी समस्याओं के उपचार कराने के लिए पहुंचे। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ शाहरुख सिद्दीकी ने बताया कि मौसम में हुए बदलाव की वजह से त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। फिजिशियन कक्ष में 32 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। इसमें अधिकतर सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित रहे। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अजय मोहन अग्रवाल ने बताया कि मौसम में बदलाव आ रहा है। ऐसे में लोग खान-पान पर ध्यान दें। पानी उबालकर पीएं।
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
गीले कपड़े पहनने से बचे, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। जलभराव वाले स्थान से निकलने पर पैरों को साफ पानी से धुलें। मच्छरदानी लगा कर ही सोएं। तौलिया, साबुन, कपड़े आदि को शेयर न करें। कोई समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed