फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Income Tax Survey on Five Establishments caught 10 crore Undeclared income

पांच प्रतिष्ठानों पर आयकर सर्वे, 10 करोड़ की अघोषित आय पकड़ी

Sat, 09 Mar 2019 09:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 Mar 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
Income Tax Survey on Five Establishments caught 10 crore Undeclared income
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

एक ही परिवार के चार सगे भाइयों के सराफा प्रतिष्ठानों के अलावा कोल्ड स्टोरेज पर शुक्रवार दोपहर शुरू हुआ आयकर सर्वे शनिवार तड़के करीब तीन बजे तक चला। मुरादाबाद और बरेली से आई आयकर टीमों ने सघन छानबीन के बाद करीब 10 करोड़ रुपये की अघोषित आय पकड़ी। पांच स्थानों पर चली कार्रवाई के बाद कारोबारियों ने इस पकड़ी गई आय को घोषित कर दिया है। इस पर 30 प्रतिशत टैक्स यानी करीब सवा तीन करोड़ रुपये टैक्स वसूली होगी। विभाग ने कारोबारियों से कहा कि वे 15 मार्च तक निर्धारित टैक्स राशि जमा करना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


गोपनीय सूचना पर प्रधान आयकर आयुक्त शिशिर अग्रवाल ने बदायूं जिले में उझानी स्थित अवनीश चंद्र गोयल, प्रदीप गोयल, सुरेश चंद्र गोयल और पवनीश चंद्र गोयल के चार सराफा और एक कोल्ड स्टोरेज प्रतिष्ठान पर संयुक्त कार्रवाई का तानाबाना बुना। उन्होंने इसकी कमान संयुक्त आयकर आयुक्त यदुवीर सिंह मुरादाबाद को सौंपी। इसके बाद शुक्रवार दोपहर पांच ठिकानों पर संयुक्त कार्र्रवाई हुई जिसमें सौ से ज्यादा लोगों का स्टाफ लगाया गया। करीब 15 घंटे तक चली सघन छानबीन में टीम ने संदिग्ध कारोबार संबंधी अभिलेख, बहीखाते, कंप्यूटर, लैपटॉप आदि कब्जे में लिए। कारोबारियों ने करीब 10 करोड़ रुपये की छिपी आय घोषित की। आयकर सर्वे के दौरान बड़ी तादाद में फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन


हमने सटीक सूचना मिलने के बाद ही टीमें भेजी थीं। पांच स्थानों पर एक साथ कार्रवाई हुई। कारोबारियों ने करीब 10 करोड़ रुपये आय घोषित कर दी है। घोषित आय पर 15 मार्च तक 30 प्रतिशत की दर से टैक्स जमा करना होगा। इसके अलावा सीतापुर जिले के बिसवां में भी तीन सराफा प्रतिष्ठानों पर संयुक्त आयुक्त पूजा राज के नेतृत्व में सर्वे किया गया है। वहां भी एक करोड़ रुपये से ज्यादा अघोषित आय मिली। कारोबारियों ने इसे स्वेच्छा से घोषित कर दिया है। कारोबारी किसी भी कार्रवाई से बचने को आय सही दर्शाकर टैक्स जमा कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिशिर अग्रवाल, प्रधान आयकर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed