फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Income tax raid on the premises of businessman Ramesh Gangwar in Bareilly

IT Raids: बरेली में सत्य साईं बिल्डर्स के कई ठिकानों पर आयकर का छापा, जांच जारी

Wed, 03 Apr 2024 04:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Apr 2024 04:05 PM IST
सार

बरेली के कारोबारी और ठेकेदार रमेश गंगवार के डीडीपुरम स्थित सत्य साईं बिल्डर्स कार्यालय, आवास समेत शहर स्थित अन्य तीन ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। इससे कारोबारियों में खलबली मच गई।  

विज्ञापन
Income tax raid on the premises of businessman Ramesh Gangwar in Bareilly
कारोबारी के ठिकाने पर आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सत्य साईं बिल्डर्स के मालिक ठेकेदार रमेश गंगवार के शहर और देहात स्थित आवास और कार्यालय पर आयकर विभाग लखनऊ की टीम ने छापामारी की। चार घंटे से चल रही छानबीन में टैक्स चोरी के कई अहम दस्तावेज मिलने की सूचना है। जांच जारी है।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब एक बजे लखनऊ से चार गाड़ियों में आयकर की टीम डीडी पुरम स्थित आवास और कार्यालय पहुंची। पहुंचते ही सभी लोगों के मोबाइल फोन जमा करा लिए। इससे खलबली मच गई। कारोबार से संबंधित दस्तावेजों की छानबीन शुरू कर दी। परिजन के अलावा परिसर में अन्य किसी के भी प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं, परिजनों को जांच पूरी होने तक किसी भी तरीके से कहीं कोई संपर्क न करने को कहा। अब तक की जांच में क्या मिला इसकी जानकारी देने अब तक टीम की ओर से मीडिया से साझा नहीं की गई। बरेली के अलावा लखनऊ, काशीपुर स्थित ठिकानों पर भी छापा की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापा की जानकारी से बरेली आयकर अधिकारियों ने इन्कार किया है। उन्होंने छापा कार्रवाई में क्या रहा, यह जानकारी लखनऊ कार्यालय से मिलने की बात कही है। दूसरी ओर, रमेश गंगवार के यहां छापामारी से अन्य कारोबारी, ठेकेदार, व्यापारी, उद्यमियों में हलचल मची रही।

दलेलनगर पहुंची टीम, चर्चाओं का दौर शुरू
शाम करीब चार बजे रमेश गंगवार के दलेलनगर स्थित पैतृक आवास पर आयकर की टीम दो गाड़ियों में पहुंची। वहां भी सबसे पहले गेट बंद कराकर परिजनों से दस्तावेज मांगकर छानबीन शुरू कर दी। करीब आधे घंटे बाद गांव में छापा की सूचना पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि, घर के आसपास कोई भी ग्रामीण या करीबी भी जाने से कतराते रहे।

ठेकेदारी में उतरते ही जुटने लगी चल-अचल संपत्ति
बताते हैं कि रमेश गंगवार का पैतृक कारोबार काश्तकारी है। दो भाई अभी कृषि कार्य से जुड़े हैं। लेकिन रमेश ठेकेदारी में उतरे तो कुछ ही वर्षों में काफी चल-अचल संपत्ति भी बना ली। बीते दिनों लोकसभा चुनाव में चुनाव लड़ने के लिए एक राष्ट्रीय पार्टी से टिकट मांगे जाने की भी चर्चाएं जोरों पर थीं। बीते दिनों अल्मोड़ा में निर्माण कार्य का एक बड़ा टेंडर भी हासिल किया है।

समाजसेवी के तौर पर भी रमेश गंगवार की पहचान
रमेश ठेकेदारी के साथ ही, समाजसेवा के कार्यों में भी काफी खर्चा कर रहे थे। बीते आठ वर्षों में में सात बार 101 से लेकर 251 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह भी आयोजित करा रहे थे। बताया जा रहा है आयकर विभाग की टीम उनके करीबियों के यहां भी छापामारी कर सकती है। लेकिन इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed