{"_id":"63a2e6f62b8fa419c96990fd","slug":"income-tax-ed-raid-meat-exporter-haji-shakeel-qureshi-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: मीट निर्यातक हाजी शकील कुरैशी के यहां इनकम टैक्स, ईडी का छापा, लगे हैं कई आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: मीट निर्यातक हाजी शकील कुरैशी के यहां इनकम टैक्स, ईडी का छापा, लगे हैं कई आरोप
Wed, 21 Dec 2022 04:29 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 21 Dec 2022 04:29 PM IST
सार
सुबह करीब 9:00 बजे आयकर और ईडी की टीमें लखनऊ और दिल्ली से बरेली पहुंचीं। एक साथ सभी ठिकानों पर छापा कार्रवाई शुरू हुई। पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा में परिसर की घेराबंदी कर ली गई। अधिकारियों ने सभी के फोन जब्त कर लिए।
विज्ञापन
इनकम टैक्स रेड
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दिनों नरियावल स्थित स्लॉटर हाउस में अनुबन्ध से करीब तीन गुना ज्यादा पशु कटान के मामले में घिरे मीट कारोबारी हाजी शकील कुरैशी के आवास, फैक्ट्री और कार्यालय पर बुधवार को आयकर विभाग और ईडी विभाग ने छापा मारा।
विज्ञापन
प्राप्त सूचना के मुताबिक सुबह करीब 9:00 बजे आयकर और ईडी की टीमें लखनऊ और दिल्ली से बरेली पहुंचीं। एक साथ सभी ठिकानों पर छापा कार्रवाई शुरू हुई। पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा में परिसर की घेराबंदी कर ली गई। अधिकारियों ने सभी के फोन जब्त कर लिए। परिसर में किसी की भी आवाजाही बन्द कर दी गई।
विज्ञापन
जो लोग पहले से ही अंदर थे और उनका प्रकरण से लेना देना नही था, उन्हें बाहर निकाल कर सभी दस्तावेज की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। किसी को भी घर दफ्तर व फैक्ट्री से अंदर या बाहर जाने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
बता दें कि हाजी शकील कुरैशी की फर्म मारिया फ्रोजन फैक्ट्री पशु कटान के प्रकरण पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पहले ही सील की जा चुकी है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने जांच के चलते कोई जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया है। फिलहाल छानबीन जारी है।