{"_id":"5d38b6028ebc3e6d073138fa","slug":"income-tax-day-bareilly-news-bly36981509","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘देश के विकास में आयकर विभाग की अहम भूमिका’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘देश के विकास में आयकर विभाग की अहम भूमिका’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मुख्य आयकर आयुक्त ने कहा है कि देश के विकास में आयकर विभाग की अहम भूमिका है। उन्होंने आयकर दिवस पर विभागीय जानकारियां दीं और सहयोगियों के कामकाज को सराहा। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं हुईं। विजयी प्रतियोगी को पुरस्कृत भी किया गया। संयुक्त आयुक्त ने वर्तमान परिस्थितियों पर काव्य पाठ किया। कार्यक्रम दीप प्रज्जवन के साथ शुरू हुआ।
आयकर भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य आयकर आयुक्त डॉ. आनंद अग्रवाल ने कहा है कि देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत बनाने में आयकर विभाग की अहम भूमिका रही है, मजबूत अर्थ व्यवस्था होने पर ही देश में वांछित विकास हो रहे हैं। उन्होंने आयकर दिवस पर स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से राजस्व वृद्धि संभव हुई है। इस मौके पर जीआरएम स्कूल के बच्चों ने वाद विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें जूही चावला और राघव अग्रवाल- प्रथम, दिव्यांशी, आकांक्षा- द्वितीय और उत्कर्ष व अवनी मिश्रा-तीसरे स्थान पर रहे। कर्मचारी महासंघ जोनल सचिव रविंद्र कुमार सिंह ने सुदृढ़ भारत, सुदृढ़ बरेली पर जोर दिया। संत प्रकाश, लक्ष्मण सिंह, एसबी सिंह, बीडी प्रजापति, केपी सिंह, राजीव मिश्रा आदि ने विचार रखे। संचालन राकेश सिंह और अनुपम मिश्रा ने किया।