{"_id":"68547be6aac0b2cc4509e458","slug":"in-view-of-kanwar-yatra-moharram-and-elections-officers-should-work-on-the-ground-bareilly-news-c-4-lko1064-665841-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कांवड़ यात्रा, मोहर्रम और चुनाव के मद्देनजर धरातल पर उतर कर काम करें अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कांवड़ यात्रा, मोहर्रम और चुनाव के मद्देनजर धरातल पर उतर कर काम करें अफसर
विज्ञापन
बरेली। आने वाले दिनों में कांवड़ यात्रा और मोहर्रम इसके बाद पंचायत चुनाव हैं। इसके मद्देनजर एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बुधवार रात कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने साफ किया कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अफसर धरातल पर उतर कर काम करें।
एसएसपी ने कहा कि मोहर्रम के जुलूस, ताजिया रूट और धार्मिक स्थलों की पहले से भौतिक जांच कर ली जाए। जिन इलाकों में तनाव की संभावना है वहां पुलिस बल तैनात रहे और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाए। बैठक में एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा और एसपी ट्रैफिक अकमल खान समेत सभी सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- --
संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदाता केंद्रों की सूची अभी से तैयार कर लें। अपराधी और खुराफाती तत्वों पर पैनी नजर रखें। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, डकैती और महिला अपराध जैसे मामलों में कोई ढिलाई न बरतें।